• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वाम का साथ, TMC को बंगाल मात; ममता बनर्जी के रिश्तेदार को हरा कांग्रेस ने बदले समीकरण

2024 में हैक हो जाएंगी ईवीएम, ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा; बीजेपी ने किया पलटवार

August 3, 2023
संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

May 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

“मतगणना या ‘मंगरना’?” – अखिलेश यादव का सत्तापक्ष पर बड़ा आरो

May 7, 2026
INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

May 7, 2026
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा दिल्ली

May 7, 2026
भारतीय गोल्फ यूनियन का बड़ा कदम, महिला टीम जाएगी क्वीन सिरिकिट कप 2026 में

भारतीय गोल्फ यूनियन का बड़ा कदम, महिला टीम जाएगी क्वीन सिरिकिट कप 2026 में

May 7, 2026
बॉबी देओल का रॉक-चिक अवतार बना चर्चा का विषय, ‘बंदर’ का फर्स्ट लुक जारी

बॉबी देओल का रॉक-चिक अवतार बना चर्चा का विषय, ‘बंदर’ का फर्स्ट लुक जारी

May 7, 2026
आईपीएल 2026 ओटीटी पर नंबर-1, ‘तारक मेहता’ और वेब सीरीज़ ने भी जमाया रंग

आईपीएल 2026 ओटीटी पर नंबर-1, ‘तारक मेहता’ और वेब सीरीज़ ने भी जमाया रंग

May 7, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य: सरकार

May 7, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

देश के सबसे बड़े एक्सचेंज एनएसई का आईपीओ फिर सुर्खियों में, प्रक्रिया तेज

May 7, 2026
सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

May 7, 2026
गर्मियों में चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने के घरेलू फेस पैक

गर्मियों में चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने के घरेलू फेस पैक

May 7, 2026

सोना ज्योतिष: किन राशियों के लिए शुभ और किन्हें रहना चाहिए सावधान

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

2024 में हैक हो जाएंगी ईवीएम, ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा; बीजेपी ने किया पलटवार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2023
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
वाम का साथ, TMC को बंगाल मात; ममता बनर्जी के रिश्तेदार को हरा कांग्रेस ने बदले समीकरण

File Photo

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को हैक करने की योजना बना रही है। बंगाल सीएम ने राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। सीएम ने कहा, ”उन्होंने (भाजपा) पहले ही अपनी योजना शुरू कर दी है। वे इलेक्ट्रॉनिक मशीनों को हैक करने के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं। हमें ऐसी जानकारी मिली है और कुछ सबूत भी मिल चुके हैं। हम और अधिक (सबूतों) की तलाश कर रहे हैं। इस पर INDIA गठबंधन के सदस्यों की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।”

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके अधिकांश सदस्य छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतेगा। ममता ने कहा, “दिल्ली भारत की राजधानी है। हम दिल्ली जीतने जा रहे हैं। INDIA गठबंधन का गठन देश को आपदा, सांप्रदायिक तनाव और बेरोजगारी से बचाने के लिए किया गया था। हमारा INDIA (गठबंधन) नया है और हम पूरे देश में मौजूद हैं। बेशक, हम सरकार बनाएंगे।”

पेट्रोल पंप अटेंडेंट को भी भगवा वर्दी पहनाई जाती है- ममता

भाजपा पर देश भर में हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ”संविधान शब्द उनके शब्दकोष में मौजूद नहीं है। इसमें केवल हिंसा शब्द है। वे हर चीज का भगवाकरण करना चाहते हैं। यहां तक कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट को भी भगवा वर्दी पहनाई जाती है। बीजेपी के पास देने के लिए और कुछ नहीं है। अगर पूरे देश का भगवाकरण हो जाएगा तो बाकी रंग कहां जाएंगे?” उन्होंने कहा, “भगवा रंग भक्ति, त्याग और पवित्रता का प्रतीक है। अगर इसे उत्पीड़न के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

भाजपा का पलटवार

ईवीएम पर बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि वह पहले ही हार स्वीकार कर चुकी हैं। सिन्हा ने कहा, “यह आरोप एक ऐसे व्यक्ति की ओर से आ रहा है, जिसे चुनावों में धांधली करने की कला में महारत हासिल है, जैसा कि हमने हाल के पंचायत चुनावों में देखा था, जिसमें कागजी मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। ममता बनर्जी ने बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम हैकिंग के बारे में यही आरोप लगाया था लेकिन जीतने के बाद वह चुप हो गईं।” उन्होंने आगे कहा, “एनडीए फिर से सत्ता में आ रहा है। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है। बनर्जी ये शोर इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह जानती हैं कि विपक्ष जीत नहीं सकता।”

Previous Post

दिल्ली सेवा बिल पास होते ही बरसे केजरीवाल

Next Post

तमीम इकबाल ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, एशिया कप 2023 से भी नाम लिया वापस

Next Post
तमीम इकबाल ने किया संन्यास का ऐलान

तमीम इकबाल ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, एशिया कप 2023 से भी नाम लिया वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति
  • “मतगणना या ‘मंगरना’?” – अखिलेश यादव का सत्तापक्ष पर बड़ा आरो
  • INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
  • 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा दिल्ली
  • भारतीय गोल्फ यूनियन का बड़ा कदम, महिला टीम जाएगी क्वीन सिरिकिट कप 2026 में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In