• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अहंकार रूपी दुर्वृत्ति को दूर करने का हो प्रयास: आचार्य महाश्रमण

अहंकार रूपी दुर्वृत्ति को दूर करने का हो प्रयास: आचार्य महाश्रमण

May 5, 2022
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति

May 18, 2026
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अहंकार रूपी दुर्वृत्ति को दूर करने का हो प्रयास: आचार्य महाश्रमण

धन, पद, प्रतिष्ठा, रूप व ज्ञान के अहंकार से बचने को आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 5, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अहंकार रूपी दुर्वृत्ति को दूर करने का हो प्रयास: आचार्य महाश्रमण

सरदारशहर, चूरु:लगभग नौ वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद अपनी मातृभूमि सरदारशहर में लम्बा प्रवास करा रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी सरदारशहरवासियों को अपनी अमृतवाणी और मंगल आशीष से आच्छादित कर रहे हैं। जनकल्याण के समर्पित आचार्यश्री महाश्रमणजी लोगों का कल्याण करने के लिए प्रतिदिन प्रातः की मंगल बेला में तेरापंथ भवन से विहार करते हैं और सरदारशहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मंगल आशीष प्रदान करने पहुंच रहे हैं। महातपस्वी का महाश्रमयुक्त ऐसा अनुग्रह प्राप्त कर जन-जन भावविभोर नजर आ रहा है। लोग अपने घर, दुकान, मकान, हवेली, प्लाट आदि के आसपास आचार्यश्री के दर्शन कर मंगलपाठ श्रवण को लालायित नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें गुरु आचार्यश्री महाश्रमणजी नगर भ्रमण के उपरान्त युगप्रधान समवसरण में पधारे। जहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के भीतर अनेक वृत्तियां होती हैं। चार कषाय और चार संज्ञाएं भी होती हैं। वृत्तियां अच्छी और बुरी भी हो सकती हैं। अनेक दुर्वृत्तियों में एक दुर्वृत्ति है-अहंकार। अहंकार किसी भी प्रकार का हो सकता है। आदमी के पास ज्ञान हो जाए तो वह ज्ञान का घमण्ड कर लेता है। वह समझता है कि अब उससे बड़ा ज्ञाता कोई नहीं है, लेकिन दुनिया में कोई उससे भी बड़ा ज्ञाता हो सकता है। ज्ञान का घमण्ड न हो और उसके प्रदर्शन का भी प्रयास न हो। ज्ञान होने पर भी मौन रहना और ज्ञान का सम्यक् आराधन करना ज्ञान की महत्ता है।

गृहस्थ को धन का घमण्ड भी हो सकता है। आदमी के पास पैसा ज्यादा आ गया तो उसका घमण्ड नहीं करना चाहिए। हो सकता है पैसा आज है और कल न रहे तो फिर पैसे का क्या घमंड करना। पैसा हो गया तो उसका दुरुपयोग न हो। आदमी को रूप को भी घमण्ड हो सकता है। कई आदमी को अच्छा रूप अच्छा सुडौल शरीर भी प्राप्त हो सकता है, किन्तु उसकी भी अनित्यता का चिंतन हो कि भला मेरा शरीर ऐसा कब तक रह सकता है। इसलिए रूप का भी घमंड नहीं करना चाहिए। किसी आदमी को सत्ता अथवा पद की प्राप्ति हो जाए तो उसका भसी अहंकार कर लेता है। आदमी को भाग्य से प्राप्त सत्ता के अहंकार से बचने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों द्वारा प्रदान की गई सत्ता कब तक बनी रह सकती है। सत्ता प्राप्त हो जाए तो उससे किसी का भला, किसी की पवित्र सेवा करने का प्रयास होना चाहिए। सत्ता के मद में किसी का बुरा करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। किसी को कोई विशेष चीज प्राप्त हो जाए तो भी उसके अहंकार से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु हो अथवा गृहस्थ को अहंकार किसी के काम का नहीं है।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीवर्याजी ने लोगों को संबोधित किया। साध्वी मीमांसाप्रभाजी ने अपने आराध्य के समक्ष श्रद्धाभिव्यक्ति दी। श्री छतरमल बुच्चा ने गीत का संगान किया। श्रीमती सुमन पींचा व श्री विमल श्यामसुखा ने अपने हृदयोद्गार व्यक्त कर आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

सरदारशहर की निशा स्वीकार करेगी संयम जीवन
आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में शुक्रवार को जैन भगवती दीक्षा का समारोह आयोजित है। इसमें आचार्यश्री सरदारशहर निवासी मुमुक्षु निशा डागा को आचार्यश्री साध्वी दीक्षा प्रदान करेंगे। ज्ञातव्य है कि मुुमुक्षु निशा डागा जीवन विज्ञान से डबल एम.ए. कर चुकी है। लगभग नौ वर्ष पारमार्थिक शिक्षण संस्था में आध्यात्मिक ज्ञान व साधुता के नियमों को जानने के उपरान्त आचार्यश्री ने 2021 भीलवाड़ा चतुर्मास में मुमुक्षु निशा डागा को दीक्षा का आदेश प्रदान किया था।

Previous Post

15 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

Next Post

भारत में कोरोना से हुई 47 लाख लोगों की मौत, दुनियाभर की मौतों का एक तिहाई: WHO

Next Post
2020 में 6% ज्यादा हुआ मृत्यु पंजीकरण, सरकार बोली- सिर्फ कोविड से हुई मौतों के कारण नहीं बढ़ी संख्या

भारत में कोरोना से हुई 47 लाख लोगों की मौत, दुनियाभर की मौतों का एक तिहाई: WHO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति
  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  •  जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In