• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

‘ड्रग ओवरडोज’ से एक हफ्ते में 10 की मौत, आप सरकार के चुनावी वादों पर खड़े हो रहे सवाल

May 6, 2022
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति

May 18, 2026
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

‘ड्रग ओवरडोज’ से एक हफ्ते में 10 की मौत, आप सरकार के चुनावी वादों पर खड़े हो रहे सवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 6, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

representative picture

चंडीगढ़:इसी साल विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी सरपंच पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले एक एक व्यक्ति को गुरुवार को तरनतारन के खेमकरण से 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ये कार्रवाई सात ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आई है।

बता दें कि फरीदकोट में एक रेल ट्रैक पर खुलेआम ड्रग्स बेचने वाले एक व्यक्ति के पास नशेड़ियों की भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने इन सात ड्रग तस्करों को पकड़ा था जिनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने जसवंत सिंह को ग्राम पधारी के पास से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ झाबल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

AAP पर बरसा विपक्ष

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जसवंत की पत्नी कांग्रेस के टिकट पर दशमेश नगर से सरपंच चुनी गईं। यह दंपति पंजाब में 20 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हो गया था। उस समय खेमकरण से आप उम्मीदवार और अब विधायक सरवन सिंह धुन ने अपने फेसबुक पेज पर जसवंत की पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें साझा की थीं।

शिरोमणि अकाली दल बादल के पूर्व विधायक विरसा सिंह वाल्टोहा ने गुरुवार को जसवंत की आप विधायक सरवन सिंह धुन के साथ तस्वीरें पोस्ट शेयर कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्राथमिकी की एक कॉपी भी शेयर की और पूछा कि क्या यह वह बदलाव था जिसके लिए लोगों ने मतदान किया था।

इन आरोपों पर आप के खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बलजीत सिंह खैरा ने कहा, ‘चुनाव से पहले कई लोग आप में शामिल हुए। उनकी साख जांचने का समय नहीं था। लेकिन अगर कोई किसी गलत काम में शामिल है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ 50 दिन पुरानी आप सरकार के लिए मादक पदार्थ का खतरा अब बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है।

ड्रग का धंधा रोकने में नाकाम सत्ताधारी?

2 मई को, आप के फरीदकोट विधायक गुरदित सिंह सेखों ने आरोप लगाया था कि उनके पैतृक गांव मचाकी खुर्द में, ड्रग तस्करों ने सामाजिक कार्यकर्ता बलजीत सिंह पर हमला किया, जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की।

सेखों ने तब कहा था, “नशीले पदार्थों के तस्करों के गिरोह हैं। बहुत सारा पैसा शामिल है। कई ताकतवर लोग इस गठजोड़ में हैं। मैंने नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए एक टीम बनाई थी और बलजीत उसका सदस्य था। अगर हमारे ही लोगों को पीटा जा रहा है तो हम जनता से क्या न्याय का वादा कर सकते हैं।”

विधानसभा चुनावों से पहले, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर सत्ता में आती है, तो उनकी पार्टी की सरकार छह महीने के भीतर नशीली दवाओं के खतरे को खत्म कर देगी। जहां सरकार की ओर से बहुत अधिक कार्रवाई नहीं हुई है, वहीं एक बदलाव जो देखा गया है वह यह है कि लोग नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब लोगों ने कथित ड्रग तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

‘ड्रग ओवरडोज’ से एक हफ्ते में 10 की मौत

विपक्ष का दावा है कि ड्रग ओवरडोज से होने वाली मौतों में कोई कमी नहीं आई है। पूर्व विधायक कंवर संधू ने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह में ऐसी सात मौतें हुई हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने पिछले एक सप्ताह में ड्रग ओवरडोज या लत के कारण कम से कम 10 मौतों का पता लगाया है।

3 मई को खडूर साहिब के अलावलपुर गांव के रूपिंदरजीत सिंह (36) तरनतारन के एक मोहल्ले में मृत पाए गए थे। परिजन उसके शव को थाने ले गए जहां दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रूपिंदरजीत को नशीला पदार्थ बेचने का मामला दर्ज किया गया। उनकी एक साल की बेटी है।

उसी दिन, 28 वर्षीय करमजीत सिंह की सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में मृत्यु हो गई, जहां उनका नशीली दवाओं की लत का इलाज चल रहा था। उसके भाई की पिछले साल नशे की वजह से मौत हो गई थी। 2 मई को जलालाबाद के गांव जलेवाला के ओम प्रकाश की लाश मिली थी। उसकी मां के मुताबिक वह पिछले एक महीने से नशे की लत का इलाज करा रहा था।

उसी दिन गुरदासपुर के शहर बटाला में आरडी खोसला स्कूल के पास नवविवाहित गुरप्रीत सिंह मृत पाया गया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि वह नशे का आदी था और पुलिस को यह भी संदेह है कि उसकी मौत ओवरडोज से हुई है।

2 मई को ड्रग ओवरडोज से दो और मौतें हुईं – एनडीपीएस एक्ट के दोषी लट्टी को अमृतसर के गांव काले में मृत पाया गया, और फिरोजपुर के गांव गोरहा चक के 26 वर्षीय अमरीक सिंह की भी ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई।

30 अप्रैल को मुक्तसर के झोरार गांव के सतविंदर सिंह (23) अपने घर के शौचालय में नसों में सिरिंज के साथ मृत पाए गए थे। 29 अप्रैल को फिरोजपुर के अंकू गांव के संतोख सिंह (25) की कथित ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। बाद में, तरनतारन के धारीवाल गांव के 35 वर्षीय शिंदरपाल सिंह की भी कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज के कारण मौत हो गई। उसके परिवार के अनुसार वह पास के गांव चुसलेवार से नशा करके आया था। मलोट के बाबा दीप सिंह नगर निवासी जय प्रकाश (22) की 28 अप्रैल को कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई थी। पंजाब में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

Previous Post

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ्तार, केजरीवाल की आलोचना पर पंंजाब पुलिस ने की कार्रवाई

Next Post

हिमालय की सुरक्षा का सवाल, 2 खास ड्रोन चाहती है भारतीय सेना, शुरू हुई प्रक्रिया

Next Post
हिमालय की सुरक्षा का सवाल, 2 खास ड्रोन चाहती है भारतीय सेना, शुरू हुई प्रक्रिया

हिमालय की सुरक्षा का सवाल, 2 खास ड्रोन चाहती है भारतीय सेना, शुरू हुई प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति
  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  •  जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In