• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूएन में बोला भारत- युद्ध की वजह से आसमान छू रही तेल की कीमतें, खाद्यान्न और उर्वरकों की भी कमी

यूएन में बोला भारत- युद्ध की वजह से आसमान छू रही तेल की कीमतें, खाद्यान्न और उर्वरकों की भी कमी

May 6, 2022
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?

उद्धव-राज गठबंधन से भाजपा को नहीं खतरा: आंतरिक सर्वे में दावा

June 5, 2025
अडानी

मुंबई मेट्रो जितना टैक्स! अडानी ग्रुप ने एक साल में भरा ₹74,945 करोड़

June 5, 2025
आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

June 5, 2025
शशि थरूर

थरूर का ट्रंप को जवाब: न मध्यस्थता मांगी, न सरेंडर किया

June 5, 2025
दीवार के उस पार मौत थी

दीवार के उस पार मौत थी

June 5, 2025
आरसीबी की जीत या संवेदनहीनता की पराकाष्ठा?

आरसीबी की जीत या संवेदनहीनता की पराकाष्ठा?

June 5, 2025
सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन पर जस्टिस गवई की नाराजगी

न्यायपालिका की राजनीति से दूरी जरूरी

June 5, 2025
उत्तर रेलवे का दावा, दिवाली-छठ पर गांव जाने वाले यात्रियों के लिए खास तैयारी

रेलवे लाएगा आधार वेरिफिकेशन सिस्टम

June 5, 2025
बांग्लादेशी नागरिकों ने बीएसएफ जवान को किया अगवा, कुछ घंटों में रिहाई

बांग्लादेशी नागरिकों ने बीएसएफ जवान को किया अगवा, कुछ घंटों में रिहाई

June 5, 2025
ट्रम्प

ट्रंप का नया यात्रा प्रतिबंध: 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर रोक

June 5, 2025
गाज़ा

ग़ाज़ा नरक से भी बदतर: रेड क्रॉस प्रमुख की चेतावनी

June 5, 2025
लश्कर और जैश के ठिकानों पर सीधी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर सफल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डरा पाकिस्तान, फिर मांगी बातचीत

June 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

यूएन में बोला भारत- युद्ध की वजह से आसमान छू रही तेल की कीमतें, खाद्यान्न और उर्वरकों की भी कमी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 6, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूएन में बोला भारत- युद्ध की वजह से आसमान छू रही तेल की कीमतें, खाद्यान्न और उर्वरकों की भी कमी

न्यूयार्क: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध  को दो महीने से ज्यादा हो गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध की वजह से खाद्य और ऊर्जा संबंधी चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसी बीच, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में रूस-यूक्रेन युद्द के चलते उभरती खाद्य और ऊर्जा संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला है।

आसमान छू रही तेल की कीमतें

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘दोनों देशों का युद्ध व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभावों के साथ एक अस्थिर प्रभाव डाल रहा है।’ उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और खाद्यान्न और उर्वरकों की कमी है। इसका वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

तिरुमूर्ति ने आगे कहा, ‘युद्ध से उत्पन्न खाद्य सुरक्षा चुनौतियों के लिए हमें सभी बाधाओं से परे जाकर जवाब देना होगा। ऊर्जा सुरक्षा सभी के लिए एक गंभीर चिंता है और सभी के प्रयासों के जरिए इसे देखने की जरूरत है।’ तिरुमूर्ति ने युद्ध को खत्म करने और बातचीत और कूटनीति के मार्ग को एकमात्र रास्ता अपनाने के लिए भारत के लगातार आह्वान को दोहराया।

उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण कई लोगों की जान गई है, जबकि अनगिनत लोगों पर इसका असर पड़ा है। खासकर लाखों महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बेघर हो गए हैं।ये लोग पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। भारत ने बूचा में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है और स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन किया है।

तिरुमूर्ति ने ये भी कहा, ‘यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों की हम सराहना करते हैं। हम तत्काल प्रभाव से खाद्य निर्यात प्रतिबंधों से मानवीय सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा भोजन की खरीद को छूट देने की उनकी सिफारिश का स्वागत करते हैं।’

अफगानिस्तान को भेजी गेहूं की गुणवत्ता पर डब्ल्यूएफपी ने संतुष्टि जताई

भारत द्वारा अफगानिस्तान को उच्च गुणवत्ता वाली गेहूं भेजे जाने के बाद डब्ल्यूएफपी का प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल भारत में गेहूं के भंडारण व रखरखाव की स्थिति का जायजा लेगा, ताकि ऐसी ही व्यवस्था अन्य देशों में भी बनाई जा सके। दरअसल, अफगानिस्तान में पैदा हुए अन्न संकट के मद्देनजर भारत पचास हजार मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाएं भेज रहा है। इसके तहत दस हजार मीट्रिक टन गेहूं अफगानिस्तान भेजी जा चुकी है।

अफगानिस्तान भेजी जाने वाली गेहूं की विश्व खाद्य कार्यक्रम की टीम ने बुधवार को जांच की। टीम ने गुणवत्ता को अच्छा पाया और उस पर संतुष्टि जताई। टीम ने अमृतसर की अनाज मंडियों व गोदामों का भी निरीक्षण किया। साथ ही यह भी जाना कि खेतों से गेहूं किस तरह मंडियों में पहुंचाई जाती है। इनकी खरीद की व्यवस्था कैसी है और भंडारण का क्या प्रबंध है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In