नई दिल्ली:आखिरकार एक बार फिर जेट एयरवेज उड़ान भरने को तैयार है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को जेट एयरवेज को सुरक्षा मंजूरी दे दी। जेट एयरवेज अगले महीने से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेट कर सकती है। एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट के लिए 5 मई को एयरलाइन कंपनी ने हैदराबाद से टेस्टिंग उड़ान भरी थी। इसके बारे में कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी।
क्या है कंपनी की योजना?
बता दें कि 17 अप्रैल, 2019 को कंपनी ने परिचालन बंद कर दिया था क्योंकि यह दिवालिया हो गई थी। इसके बाद तीन साल बाद कंपनी ने टेस्टिंग के लिए पहली बार उड़ान भरी थी। कंपनी जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एयर ऑपरेटर परमिट (AOP) के रि वैलिडेशन की प्रक्रिया को मंजूरी देने के कुछ महीने बाद एयरलाइन परिचालन फिर से शुरू कर देगी।
वित्तीय संकट से जूझ रही थी कंपनी
आपको बता दें कि अप्रैल 2019 में वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने आखिरी बार उड़ान भरी थी। इसके बाद कंपनी की उड़ान सेवाएं ठप हो गईं। हालांकि, मुरारी लाल जालान और कालरॉक कंसोर्टियम ने जून 2021 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की निगरानी में हुई दिवाला और समाधान प्रक्रिया में जेट एयरवेज की बोली जीती थी। अब उम्मीद है कि सितंबर तक जेट एयरवेज की उड़ान सेवाएं एक बार फिर शुरू हो जाए। इसको लेकर कंपनी की ओर से संकेत भी दिए जा चुके हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
