• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 4, 2024
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल

July 8, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

ईडी की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी के 440 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट फ्रीज

July 8, 2026
कचरे का पहाड़ गिरने से पुणे में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कचरे का पहाड़ गिरने से पुणे में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

July 8, 2026
अच्छा ज्ञान, अच्छी मति और ऋजुता का हो विकास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अच्छा ज्ञान, अच्छी मति और ऋजुता का हो विकास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 8, 2026
रीसेट के बाद टीम इंडिया को संभलने में लगेगा समय, गौतम गंभीर ने मानी प्रदर्शन में कमी

रीसेट के बाद टीम इंडिया को संभलने में लगेगा समय, गौतम गंभीर ने मानी प्रदर्शन में कमी

July 8, 2026
पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा, भारत करेगा 1000 साल पुरानी धरोहर का जीर्णोद्धार

पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा, भारत करेगा 1000 साल पुरानी धरोहर का जीर्णोद्धार

July 8, 2026
जेपी नड्डा

टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे युवा, नड्डा ने बढ़ाई भागीदारी की मुहिम

July 8, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

बालिग महिला की मर्जी सर्वोपरि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार

July 8, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मानसून का अनोखा खेल: एल नीनो के बावजूद मुंबई में क्यों हो रही इतनी भारी बारिश

July 8, 2026
एनकाउंटर

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर

July 8, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत: दिल्ली में सस्ता, लेह में महंगा क्यों? जानिए पूरी वजह

July 8, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चा तेल सस्ता होने का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती शुरू; ग्राहकों को राहत की उम्मीद

July 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 4, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
सफलता के लिए सम्यक् पुरुषार्थ करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

 खांब, रायगड (महाराष्ट्र) :दक्कन का पठारी भाग में बसा कोंकण क्षेत्र। प्राकृतिक सुषमा से सम्पन्न। ठोस चट्टानों से युक्त पहाड़ जो बढ़ती गर्मी से अपनी हरियाली खो रहे हैं, किन्तु बसंत ऋतु के आगमन से पहाड़ों पर स्थित पलाश के सूर्ख फूलों के साथ अन्य पहाड़ी वृक्षों पर दिखाई देने वाले फूल, उनकी तलहटी में स्थित खेतों में सब्जी आदि खेती के साथ-साथ आम के वृक्षों पर उग आई मंजरियां राहगीरों को अपनी ओर आकृष्ट कर रही है। पहाड़ के चट्टानों को काटकर बन रहा विशाल राजमार्ग व इसके किनारे स्थित अनेकों फैक्ट्रियां भारत की समृद्धि को दर्शा रही हैं। 

ऐसे प्राकृतिक सुषमा से सम्पन्न तथा भौतिक विकास को प्रदर्शित करने वाले राजमार्ग से राष्ट्रसंत, युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी मानवता का शंखनाद करते हुए जनकल्याण करने को गतिमान हैं। सोमवार को प्रातःकाल नागोठाणे में स्थित श्रीमती शांतिबाई ओटरमल जैन आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर से आचार्यश्री ने मंगल प्रस्थान किया। प्रारम्भ का कुछ किलोमीटर का विहार राजमार्ग से कुछ दूरी पर स्थित पहाड़ों के बीच बने मार्ग से हो रहा था। पहाड़ों के ओट से निकलते सूर्य की किरणें अद्भुत छटा बिखेर रही थीं। कुछ दूर की यात्रा के पुनः आचार्यश्री राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर पधार गए। सूर्य की किरणें धीरे-धीरे तीव्र हो गईं थीं, जो अब पहाड़ों को तप्त बनाने लगी थीं। लगभग चौदह किलोमीटर का प्रलम्ब विहार कर महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी खांब गांव में स्थित श्री रा.ग. पोटफोडे (मास्तर) विद्यालय व कै. द.ग. तटकरे कनिष्ठ महाविद्यालय में पधारे।

आचार्यश्री के मंगल पदार्पण के कुछ समय उपरान्त ही क्षेत्रीय विधायक व महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बालविकास मंत्री श्रीमती अदिति तटकरे आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में उपस्थित हुईं। उन्होंने आचार्यश्री के दर्शन कर पावन आशीर्वाद प्राप्त कर पुनः गंतव्य को रवाना हो गईं। कुछ समय उपरान्त महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के जीवन में भाग्य और पुरुषार्थ दो अलग-अलग बातें आती हैं। भाग्य को नियति के रूप में स्वभाविक रूप से स्वीकार किया जा सकता है तो पुरुषार्थ भी मानव जीवन में अच्छा प्रतिफल प्रदान करने वाला बनता है। पुरुषार्थ से बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है, किन्तु सब कुछ पुरुषार्थ से प्राप्त हो ही जाए, यह भी नहीं कहा जा सकता। पुरुषार्थ से भाग्य का निर्माण भी हो सकता है, किन्तु नियति को नहीं बदला जा सकता है। भाग्य भी कुछ अंशों में पुरुषार्थ से ही निर्मित होता है।

इसलिए कहा गया है कि आदमी को भाग्य भरोसे नहीं बैठना चाहिए। जीवन में सम्यक् पुरुषार्थ करने का प्रयास करना चाहिए। बताया गया है कि जो उद्योगी व पुरुषार्थी होते हैं, लक्ष्मी उनका वरण करती हैं। परिश्रम रूपी जल से सफलता का पौधा लहलहाता है। सफलता की प्राप्ति के लिए आदमी को सम्यक् पुरुषार्थ करने का प्रयास करना चाहिए।

Previous Post

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और MLA अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

Next Post

किसी ने लिया संन्यास तो किसी ने उम्मीदवारी ली वापस, भाजपा के वो 6 नेता जिन्होंने सभी को चौंकाया

Next Post
चुनाव के समय 2 बच्चे, जीतते ही हो गए 3, बीजेपी के दो पार्षद अयोग्य घोषित

किसी ने लिया संन्यास तो किसी ने उम्मीदवारी ली वापस, भाजपा के वो 6 नेता जिन्होंने सभी को चौंकाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल
  • ईडी की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी के 440 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट फ्रीज
  • कचरे का पहाड़ गिरने से पुणे में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
  • अच्छा ज्ञान, अच्छी मति और ऋजुता का हो विकास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • रीसेट के बाद टीम इंडिया को संभलने में लगेगा समय, गौतम गंभीर ने मानी प्रदर्शन में कमी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In