• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पटनायक के साथ से BJP को 5 फायदे, दोबारा यारी से बीजद को क्या मिलेगा

पटनायक के साथ से BJP को 5 फायदे, दोबारा यारी से बीजद को क्या मिलेगा

March 7, 2024
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पटनायक के साथ से BJP को 5 फायदे, दोबारा यारी से बीजद को क्या मिलेगा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 7, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटनायक के साथ से BJP को 5 फायदे, दोबारा यारी से बीजद को क्या मिलेगा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल दोबारा साथ आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि बस औपचारिक ऐलान ही बाकी है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भाजपा-बीजद साथ आए हों, लेकिन 15 साल पहले दोनों दलों के बीच दूरियां बन गईं थीं। अब कहा जा रहा है कि पुरानी दोस्ती की नई शुरुआत से एक ओर जहां भाजपा को बड़े फायदे हो सकते हैं। वहीं, बीजद का ओडिशा में दबदबा बरकरार रह सकता है।

कहा जा रहा है कि भाजपा-बीजद सीट शेयरिंग को लेकर भी लगभग सहमति बना चुके हैं। संभावनाएं हैं कि गुरुवार को ही गठबंधन का बड़ा ऐलान हो जाए। बुधवार को भाजपा और बीजद ने अपने नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें भी की। खबरें हैं कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले पूर्व IAS अधिकारी वीके पांडियन ने भी भाजपा नेताओं के साथ बातचीत की है।

भाजपा को क्या फायदा
मनोबल बढ़ेगा:
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए में दोबारा वापसी की थी। इसे एक ओर जहां विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए झटका माना गया। वहीं, भाजपा के लिए यह मनोबल बढ़ाने वाला रहा, क्योंकि कुमार को ही विपक्षी एकता का सूत्रधार कहा जाता था। अब अगर पटनायक एनडीए में वापसी करते हैं, तो मजबूत क्षेत्रीय साथी पाकर भाजपा का मनोबल और बढ़ सकता है।

सीटों का आंकड़ा: इस बार एनडीए ‘400 पार’ का नारा दे रही भाजपा के लिए लक्ष्य के करीब आना और आसान हो जाएगा। राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या कुल 21 है। बीते लोकसभा चुनाव में यहां बीजद ने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि, 8 पर जीत के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर थी। कहा जा रहा है कि भाजपा वोट शेयर बढ़ाने की ओर भी देख रही है। ऐसे में यह साझेदारी अहम साबित हो सकती है।

राज्यसभा में भी फायदा: इसके अलावा यह दोस्ती राज्यसभा में भी भाजपा की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकती है। फिलहाल, बीजद के राज्यसभा में 9 सांसद हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तब ही शुरू हो गईं थीं, जब बीजद ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन दिया था।

कांग्रेस की बढ़ सकती है चिंता: साल 2014 विधानसभा में यहां कांग्रेस ने 147 सीटों पर चुनाव लड़ा और 16 पर जीत हासिल की। जबकि, भाजपा 10 पर थी। 2019 चुनाव में कांग्रेस घटकर 9 सीटों पर आ गई और भाजपा बढ़कर 23 सीटों पर पहुंच गई। बीते लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस महज एक ही सीट जीत सकी थी। अगर भाजपा-बीजद साथ आते हैं, तो ओडिशा की जनता के सामने मुकाबला त्रिकोणीय नहीं रह जाएगा।

बीजद को क्या फायदा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पटनायक और बीजद के एक वर्ग को कुछ आपत्तियां थीं, लेकिन पांडियन ने दोनों के संबंध मजबूत करने की पहल की। रिपोर्ट में बीजद सूत्र के हवाले कहा गया, ‘अभियान पांडियन की तरफ से चलाया गया था।’

कहा जा रहा है कि बीजद ओडिशा विधानसभा में अपनी ताकत बनाए रखना चाहती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नई सीट शेयिरिंग डील के तहत भाजपा लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर लड़ेगी। जबकि, बीजद राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 100 से ज्यादा पर मैदान में उतर सकती है।

Previous Post

चिराग को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश

Next Post

आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

Next Post
आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
  • लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In