• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

March 7, 2024
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

July 5, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

‘नेतन्याहू जानते हैं असली बॉस कौन है’: ट्रंप के बयान से मची सियासी हलचल

July 5, 2026
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

July 5, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में आज बड़ा जनविरोध प्रदर्शन, लाखों लोगों के सड़कों पर उतरने की आशंका

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम का तांडव: आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 7, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आए थे सीट बंटवारा करने पर टेंशन दे गए प्रकाश आंबेडकर, रख दी अनोखी शर्त

मुंबई। Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर NDA और INDIA दोनों ही गठबंधनों में खींचतान जारी है। बुधवार को विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाडी (MVA) के घटक दलों के नेताओं और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर के  बीच राज्य की 48 लोकसभा सीटों के बंटवारे पर मुंबई के एक होटल में बैठक थी। ये बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली लेकिन बेनतीजा रही।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रकाश आंबेडकर ने दो ऐसी शर्तें रख दीं, जिससे MVA के दो बड़े नेता टेंशन में आ गए। दरअसल, आंबेडकर ने उस बैठक में राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों की मांग कर दी। इतना ही नहीं आंबेडकर ने अकोला, अमरावती, डिंडोरी, रामटेक और मुंबई की एक सीट पर भी दावा ठोक दिया। इसके अलावा आंबेडकर ने सांगली और वर्धा सीटों पर सीट शेयरिंग से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जहां आम तौर पर कांग्रेस चुनाव लड़ती है। इससे MVA के घटक दलों कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार) के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

प्रकाश आंबेडकर ने उस बैठक में एक अनोखी शर्त भी रख दी, जो उद्धव ठाकरे और शरद पवार के लिए टेंशन देने वाला है। बैठक में प्रकाश आंबेडकर ने शर्त रखी कि गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को यह लिखित रूप से देना होगा कि चुनाव बाद भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। दरअसल, प्रकाश आंबेडकर ने यह मुद्दा इसलिए उठाया क्योंकि महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि MVA के कुछ घटक दल भाजपा से बातचीत कर रहे हैं।

बैठक के बाद इंडिया टुडे ग्रुप से बातचीत करते हुए वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले ने कहा कि उनकी पार्टी दोहरे मानकों के खिलाफ है। इसीलिए प्रकाश आंबेडकर ने सहयोगी दलों के सामने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए सभी भागीदारों को भी ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है।

इसबीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने  महा विकास आघाडी के घटक दलों के बीच राज्य की 48 लोकसभा सीट में से किसी पर भी विवाद होने से इनकार किया है। राउत ने बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सीट-बंटवारे के फॉर्मूले का विवरण एमवीए सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से घोषित किया जाएगा लेकिन, उन्होंने इस संबंध में कोई समय-सीमा बताने से इनकार कर दिया।

राउत ने कहा, ‘‘ एमवीए घटक दलों के बीच 48 में से एक भी सीट पर कोई विवाद नहीं है। प्रकाश आंबेडकर से भी हमारी बहुत सकारात्मक चर्चा हुई है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही शासन को हटाने के हमारे रुख से भी संतुष्ट हैं।’’ उन्होंने बैठक में चर्चा के विवरण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आंबेडकर ने हमें एक प्रस्ताव दिया था जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई।

राउत ने कहा कि बैठक में अन्य लोगों के अलावा शरद पवार, उद्धव ठाकरे, जितेंद्र आव्हाड (राकांपा-शरदचंद्र पवार) और आंबेडकर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा, ‘‘सीट-बंटवारे के फॉर्मूले का विवरण सभी एमवीए सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से घोषित किया जाएगा। इस बारे में कोई भी अलग से कोई घोषणा नहीं करेगा। ’’

हालांकि, राउत ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की लेकिन एक तरफ जहां आंबेडकर ने पहले ही सांगली और वर्धा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जहां आम तौर पर कांग्रेस चुनाव लड़ती है। वहीं दूसरी तरफ, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस दोनों पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर सीट पर दावा ठोक रहे हैं। मुंबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र भी उद्धव ठाकरे की पार्टी और कांग्रेस के बीच एक विवाद के रूप में उभर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, एमवीए के तीनों सहयोगी मतों के विभाजन की किसी भी संभावना से बचने के लिए आंबेडकर को अपने पक्ष में रखना चाहते हैं। इसलिए एमवीए के घटक दलों – कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए कई दिनों से गहन बातचीत चल रही है।

Previous Post

पटनायक के साथ से BJP को 5 फायदे, दोबारा यारी से बीजद को क्या मिलेगा

Next Post

राहुल और प्रियंका ही नहीं, इन नामों पर भी लग सकती है मुहर; बैठक आज

Next Post
राहुल और प्रियंका ही नहीं, इन नामों पर भी लग सकती है मुहर; बैठक आज

राहुल और प्रियंका ही नहीं, इन नामों पर भी लग सकती है मुहर; बैठक आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन
  • गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार
  • पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट
  • इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In