ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को न्याय का स्वामी कहा गया है। शनि का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। यह व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का दंड भी देता है। शनि की महादशा को बहुत प्रभावशाली माना जाता है और इसका जातक पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ता है। हमारा करियर, पैसा और यहां तक कि वैवाहिक जीवन भी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। 18 मार्च 2024 को शनि ग्रह अपनी राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनि का उदय होना काफी प्रभावी रहेगा। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
आइए जानते हैं, शनि के उदय होने से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि का उदय होना शुभ संकते हैं। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर बड़ा पद मिल सकता है। कहीं से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को शनि के उदय होने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खूब धन-लाभ होगा।
सिंह राशि- शनि के उदय होने से सिंह राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शनि के संबंधित व्यापार जैसे लोहा, तेल और खदान आदि का व्यापार करने वाले जातकों को विशेष लाभ हो सकता है।
कन्या राशि– शनि का उदय होना कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। प्रेम, व्यापार, नौकरी, सबकुछ बढ़िया रहेगा। इस समय किया गया निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों को इस अवधि में राजसत्ता प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को इस दौरान नई डील से फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
