• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सेना प्रमुख ने बताया, दो दिन के अंदर आएगा अग्निपथ योजना में भर्ती का नोटिफिकेशन

एलएसी पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील, भारतीय सैनिकों की तैनाती बेहद मजबूत: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

March 16, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

एलएसी पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील, भारतीय सैनिकों की तैनाती बेहद मजबूत: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सेना प्रमुख ने बताया, दो दिन के अंदर आएगा अग्निपथ योजना में भर्ती का नोटिफिकेशन

File Photo

नई दिल्ली:सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति को ‘स्थिर लेकिन संवेदनशील’ करार देते हुए कहा कि चीन से सटी देश की सीमा पर भारतीय सैनिकों और अन्य घटकों की तैनाती ‘बेहद मजबूत’ और ‘संतुलित’ है। एक ‘कॉन्क्लेव’ में एक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, ”हमें करीब से निगरानी और नजर बनाए रखने की जरूरत है कि सीमा पर बुनियादी ढांचे और सैनिकों की आवाजाही के संदर्भ में कौन से घटनाक्रम हो रहे हैं।” ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024’ के हिस्से के रूप में ‘भारत और हिंद-प्रशांत: खतरे और अवसर’ विषय पर आयोजित चर्चा में शामिल सेना प्रमुख से क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और ‘एलएसी पर स्थिति बिगड़ने’ की सूरत में भविष्य की तैयारियों के संदर्भ में कई सवाल पूछे गए।

पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध पैदा हो गया था। जून 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई, जो कई दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था। यह पूछे जाने पर कि एलएसी पर वर्तमान स्थिति क्या है, जनरल पांडे ने कहा, ”बहुत संक्षेप में अगर मुझे यह बताना हो कि स्थिति क्या है, तो मैं इसे स्थिर, लेकिन संवेदनशील कहूंगा। यही, वह जगह है जहां हमें पैनी नजर बनाए रखने और एलएसी के पार तक की गतिविधियों पर बहुत बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि एलएसी पर सैनिकों की मौजूदा तैनाती और अन्य घटकों के संदर्भ में, मैं सीधे कहूंगा कि हमारी तैनाती बेहद मजबूत और संतुलित है।

साथ ही कहा कि संपूर्ण एलएसी पर उत्पन्न होने वाली किसी संभावित स्थिति से निपटने के लिए हम सैन्य संरचना और तोपखाने को लेकर (युद्धक सामग्री व अन्य का) पर्याप्त भंडार सुनिश्चित रखते हैं । भारत और चीन ने हाल ही में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता का एक नया दौर आयोजित किया, जिसमें दोनों पक्ष जमीन पर ‘शांति और सदभाव’ बनाए रखने पर सहमत हुए, लेकिन किसी भी सफलता का कोई संकेत नहीं मिला। सेना प्रमुख से यह भी पूछा गया कि सीमा पर झगड़ों से क्या सबक सीखा गया है। इस पर उन्होंने कहा, न केवल सीमा बल्कि दुनियाभर में हो रहे संघर्षों से गहरा सबक सीखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ये सबक रणनीतिक, परिचालन और सामरिक स्तर के हैं। उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्तर पर, राष्ट्रीय सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में प्रमुखता प्राप्त कर रही है और इसने जो दिखाया है वह यह है कि जब राष्ट्रीय हित शामिल होंगे, तो देश युद्ध में जाने से नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरी स्थिति जिसमें किसी देश का सीमाओं को लेकर विवाद है, जैसे की हमारा, वहां ‘ युद्ध में जमीन निर्णायक क्षेत्र बनी रहेगी।’ तीसरी चीज आत्मनिर्भरता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”न केवल संघर्ष में, बल्कि महामारी के समय में भी हमारे लिए आत्मनिर्भर बनने का महत्व है ताकि निर्यात या आयात पर निर्भरता लगभग शून्य रहे।”

एलएसी पर तनाव बढ़ने की आशंका से जुड़ा दावा करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा, ”हम अलग-अलग आकस्मिकताओं के लिए योजना बनाते हैं और प्रत्येक आकस्मिकता के लिए प्रतिक्रियाएं अलग-अलग होंगी।” अगर स्थिति बिगड़ती है, तो क्या भारतीय सेना की प्रतिक्रिया 1962 के युद्ध की तुलना में अलग होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ”निश्चित रूप से। प्रतिक्रिया प्रभावी होगी और यह आने वाली स्थिति के अनुरूप होगी।” जनरल पांडे ने यह भी कहा कि यह पहचानने की जरूरत है कि भविष्य में संघर्ष कैसे होंगे और कोई प्रौद्योगिकी का लाभ कैसे उठा सकता है और युद्ध के परांपरगत तरीकों से आगे जाकर देखना होगा। उन्होंने कहा, ”हम वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोन, निगरानी प्रणाली, साइबर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम देश में उपलब्ध अपार नवोन्वेषी और स्टार्ट-अप क्षमता का लाभ उठाना चाहते हैं।”

Previous Post

जीन्स-टीशर्ट पहन स्कूल न आएं टीचर्स, महाराष्ट्र में लागू हुआ ड्रेस कोड

Next Post

18 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव की बरसेगी अपार कृपा

Next Post
शनि जयंती का दिन शनिदेव के भक्तों के लिए खास माना जाता है।

18 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव की बरसेगी अपार कृपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In