• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जीन्स-टीशर्ट पहन स्कूल न आएं टीचर्स, महाराष्ट्र में लागू हुआ ड्रेस कोड

जीन्स-टीशर्ट पहन स्कूल न आएं टीचर्स, महाराष्ट्र में लागू हुआ ड्रेस कोड

March 16, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

जीन्स-टीशर्ट पहन स्कूल न आएं टीचर्स, महाराष्ट्र में लागू हुआ ड्रेस कोड

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
जीन्स-टीशर्ट पहन स्कूल न आएं टीचर्स, महाराष्ट्र में लागू हुआ ड्रेस कोड

मुंबई:महाराष्ट्र में टीचर्स के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत अब उन्हें साड़ी, सलवार और शर्ट-पैंट में ही स्कूल आना होगा। जीन्स और टी-शर्ट पहनने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला पूरे महाराष्ट्र में छात्रों के बीच अध्यापकों की इमेज को बेहतर करने के लिए किया गया है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने इसे सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य कर दिया है। 15 मार्च को जारी हुए दिशा-निर्देश के मुताबिक महिला अध्यापक साड़ी, सलवार या चूड़ीदार और कुर्ता पहन सकती हैं। वहीं, पुरुष अध्यापकों को शर्ट और ट्राउजर पहनना होगा। इसमें भी ग्राफिक डिजाइन वाले शर्ट्स पहनने पर भी पाबंदी रहेगी। वहीं, अध्यापकों के बीच इस फैसले को लेकर नाखुशी है।

गरिमा का हवाला
शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इस पहल के महत्व पर जोर दिया। शिक्षा मंत्री के मुताबिक अब से प्रदेश के सभी शिक्षकों को डॉक्टरों की तर्ज पर टीआर टाइटल दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य टीचर्स के बीच प्रोफेशनलिज्म का भाव लाना है। साथ ही टीचिंग से जुड़ी आस्था की भावना को बनाए रखना है। सर्कुलर के मुताबिक अध्यापकों को भविष्य निर्माता माना जाता है। समाज में उनकी छवि गुरु की है। यह वर्ग छात्रों के एकेडमिक और पर्सनल डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके कपड़े भी इसी गरिमा के अनुरूप होने चाहिए।

अध्यापकों में नाराजगी
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि स्कूल अपने हिसाब से भी टीचर्स के लिए ड्रेस कोड चुन सकते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना होगा कि शर्ट का कलर लाइट और ट्राउजर का कलर डार्क होना चाहिए। इस बीच अध्यापक वर्ग में इस फैसले को लेकर नाराजगी है। टीचर एक्टिविस्ट भाऊ साहेब चास्कर ने कहाकि अध्यापकों को विशेष रंग यूनिफॉर्म पहनने के लिए बाध्य करना तर्कसंगत नहीं है। इस तरह का परिवर्तन करके सरकार हासिल क्या करना चाहती है। उन्होंने कहाकि पूर्व में कुछ जिला परिषद भी ऐसे फैसले ले चुकी हैं। जब टीचर्स यूनियन ने इसे कोर्ट में चुनौती दी तो फैसला टिक नहीं पाया।

क्या मिलेगा धुलाई का खर्च?
एक टीचर्स यूनियन, शिक्षक परिषद के मुंबई ऑफिस के कार्यकर्ता शिवनाथ दरादे ने सवाल उठाया कि क्या सरकार लोगों को यूनिफॉर्म की धुलाई के लिए वॉशिंग मशीन अलाउंस देने वाली है? उन्होंने कहाकि अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। अध्यापकों से सुझावों के बाद इस बारे में फैसला लेना चाहिए था। ग्लोबलाइजेशन के इस दौरान में खास ड्रेस कोड या खास रंग की ड्रेस का फैसला थोपना उचित नहीं होगा।

Previous Post

कांग्रेस को झटका, एक और सिपाही ने डाले हथियार; टिकट कटने से थे नाराज

Next Post

एलएसी पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील, भारतीय सैनिकों की तैनाती बेहद मजबूत: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

Next Post
सेना प्रमुख ने बताया, दो दिन के अंदर आएगा अग्निपथ योजना में भर्ती का नोटिफिकेशन

एलएसी पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील, भारतीय सैनिकों की तैनाती बेहद मजबूत: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In