• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल करने के लिए पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव, सदस्य देशों को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम लिखी खुली चिट्ठी; विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव

March 16, 2024

टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला

July 7, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

July 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना

July 7, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”

July 7, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो

July 7, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर

July 7, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह

July 7, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा

July 7, 2026
एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

July 7, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 7, 2026
बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

July 7, 2026
घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम लिखी खुली चिट्ठी; विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल करने के लिए पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव, सदस्य देशों को लिखा पत्र

File Photo

नई दिल्ली: चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और नया दांव चला है। उन्होंने देशवासियों के नाम एक खुली चिट्ठी लिखी है। ‘मेरे प्रिय परिवारजन’ से संबोधित करते हुए चिट्ठी में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। चिट्ठी में उन्होंने लिखा, “हमारे और आपके संबंधों को एक दशक पूरा हो गया है। आपका समर्थन हमें लगातार मिलता रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है। राष्ट्र निर्माण के लिए हम लगातार मेहनत करते रहेंगे, ये मोदी की गारंटी है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने चिट्ठी में लिखा है, “आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।”

पीएम ने लिखा है, “मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं।”

प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल का कार्यकाल में अपनी सरकार के कामों का लेखा-जोखा पेश करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं-बहनों को सहायता जैसे अनेक प्रयास सिर्फ और सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि आपका भरोसा, आपका विश्वास मेरे साथ था।”

उन्होंने चिट्ठी में जीएसटी लागू करने, अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक पर नया कानून बनाने, महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक लाने आदि का भी जिक्र किया है और अपने तीसरे कार्यकाल के लिए लोगों से समर्थन और सहयोग मांगा है। बता दें कि भाजपा और सहयोगी दलों ने इस लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। सरकार का विकास एजेंडा और 2047 तक विकसित भारत का वादा भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा है। इसी के ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।

पीएम मोदी ने चिट्ठी के आखिर में लिखा है कि लोकतंत्र की खूबसूरती जनभागीदारी और जनसहयोग में है। देशहित में बड़े फैसले लेने, बड़ी योजनाएं बनाने और सुचारू रूप से लागू कर पाने में आपका समर्थन ही मुझे अपार शक्ति देता है। उन्होंने लिखा, “जब हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं तो मुझे आपके विचारों, सुझावों और सहयोग की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे। आपको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।”

Previous Post

बाल ठाकरे का बेटा कैसे कर सकता है CAA का विरोध, फडणवीस का उद्धव पर तीखा वार

Next Post

जहां भाजपा से सीधी टक्कर, वहां आसान नहीं INDIA की राह; जानें किस राज्य में कैसा हाल

Next Post
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा ‘मूर्खों का सरदार’, किस बात पर दिया ऐसा जवाब

जहां भाजपा से सीधी टक्कर, वहां आसान नहीं INDIA की राह; जानें किस राज्य में कैसा हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला
  • उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना
  • पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”
  • वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In