• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

March 16, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

पर्वतीय मार्ग पर अखण्ड परिव्राजक का आरोहण  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आचार, विचार व व्यवहार में भी झलके अहिंसा : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
रायगड:अरब सागर के तट पर बसी मायानगरी मुम्बई को आध्यात्मिकता से सिंचन प्रदान करने के उपरान्त सह्याद्रि पर्वत शृंखला के तलहटी में बसे कोंकण क्षेत्र को पावन बनाने के पश्चात पूणे को परमार्थ का मार्ग दिखाने के लिए गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान में अपनी धवल सेना संग पर्वतों का आरोहण कर रहे हैं। ठोस चट्टानों से निर्मित पहाड़ों को काट कर बना यह मार्ग प्राकृतिक दृश्यों से भरा हुआ है। बरसात के मौसम में यह मार्ग लोगों को बहुत आकर्षित करता है। इस मार्ग पर अनेक स्थानों पर प्राकृतिक झरने गिरने लगते हैं। जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। वर्तमान समय में प्रायः सभी सूखे हुए हैं। तीव्र धूप के कारण कई-कई वृक्ष समूह सूखे-से दिखाई दे रहे हैं।
गोल्ड वैली से प्रातः की मंगल बेला में आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अगले गंतव्य के लिए गतिमान हुए। प्रस्थान के स्थान से अगला गंतव्य पहाड़ों के ऊपर ही अवस्थित था। जो सर्पाकार चढ़ाई भी प्रारम्भ हो गई। हालांकि मार्ग को सुगम बनाने के लिए पहाड़ों को काफी काटा गया है और उनकी तीखी चढ़ाई को कम करने का प्रयास भी किया गया है, किन्तु नीचे ऊपर तक जाने के लिए क्रमशः चढ़ाई तो होनी ही थी। सूर्य के आसमान में चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता में यह आरोहण और कठिन कार्य दिखाई देने लगा था, किन्तु समता के साधक आचार्यश्री महाश्रमणजी निरंतर गतिमान थे। सर्पाकार व आरोहण से युक्त मार्ग पर लगभग दस किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री तामिनी घाट के ब्लूग्रास एडवेंटर रिसार्ट में पधारे।
इसी परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन संदेश प्रदान करते हुए कहा कि अहिंसा काफी व्यापक और प्रिय शब्द है। धर्मशास्त्रों में अहिंसा का बहुत ही महत्त्व है। अहिंसा को शास्त्र में परम धर्म कहा गया है। शास्त्र में यह भी कहा गया है कि ज्ञानी के ज्ञानी बनने का सार अहिंसा है। अहिंसा के पालन के लिए समता होना आवश्यक होता है। समता कारण और अहिंसा कार्य बन सकती है। समता गृहस्थ जीवन में रहने वाला आदमी भी अपने जीवन में अहिंसा की चेतना का विकास करने का प्रयास करे। साधु के लिए तो अहिंसा महाव्रत होता है। वे जीवन भर के लिए अहिंसा महाव्रत को स्वीकार कर पालन करते तो वे कितने हिंसामुक्त जीवन जीने वाले होते हैं।
हिंसा और अहिंसा मूलतः आदमी की चेतना में होता है। निश्चय नय में बताया गया कि आत्मा ही अहिंसा और आत्मा ही हिंसा है। जो अप्रमत्त वह अहिंसक और प्रमादी हिंसक होता है। एक वीतराग साधु के चलने के दौरान कोई जीव मर गया तो हिंसा तो हो गई, किन्तु वह साधु उस हिंसा का भागीदार नहीं बनता, क्योंकि वह हिंसा बाहर हुई और भीतर की चेतना से वह पूर्णतः अहिंसा का पोषक है। भीतर में अहिंसा है तो आदमी बाहर भी हिंसा नहीं कर सकता। गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी जितना संभव हो सके, अहिंसापूर्ण व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए, यह कल्याणकारी बात हो सकती है। किसी भी पशु, पक्षी, जीव व पेड़ आदि को नहीं काटने से बचने का प्रयास करना चाहिए। चाहे कहीं भी जाना हो जाए, भोजन में नॉनवेज प्रयोग में न आए। संभव हो सके तो जमींकंद के भक्षण से भी बचने का प्रयास करना चाहिए।
अहिंसा परम धर्म है। अहिंसा सभी प्राणियों की रक्षा करने वाली होती है, इसलिए अहिंसा को माता भी कहा गया है। इसलिए भी मानव जीवन में आचार, विचार और व्यवहार तीनों में अहिंसा का दर्शन हो।
Previous Post

पापा ने पैसे उधार लिए और…ध्रुव जुरेल ने खोला दिल छू लेने वाला राज

Next Post

झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

Next Post
झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In