मुंबई:विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जबर्दस्त छाप छोड़ी। 23 वर्षीय जुरेल ने डेब्यू सीरीज में ना सिर्फ बल्ले बल्कि विकेट के पीछे भी प्रभावित किया। उन्होंने आईपीएल 2023 में दमदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह उनका डेब्यू सीजन था। वह राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का हिस्सा हैं। जुरेल को करियर के शुरुआती दौर में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उनके पिता आर्मी में हवलदार थे। जुरेल ने अब राज खोला है कि उन्होंने पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद सबसे पहले घर का कर्ज चुकाया था। वह उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं।
जुरेल ने न्यूज24 स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ”पापा पक्ष में नहीं थे कि मैं क्रिकेट खेलूं क्योंकि मिडिल क्लास परिवार के लिए आर्थिक दिक्कतें बहुत होती हैं। हालांकि, मैंने उन्हें मनाया। मैंने कहा कि पापा मुझे 800 रुपये वाला बैट चाहिए। उन्होंने इंतजाम करके बैट दिलाया। फिर मैंने उनसे कहा कि पापा किट चाहिए, जो पांच-छह हजार की थी। पापा ने कहा कि बहुत मुश्किल होगी तू क्रिकेट छोड़ दे। मैंने मम्मी से बोला तो उन्होंने भी मना कर दिया। तब मैंने उनसे कहा कि अगर किट नहीं दिलाई तो घर से भाग जाऊंगा।”
विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ”जब मम्मी ने घर से भागने वाली तो सुनी तो वह थोड़ा डर गईं। उन्होंने अपनी सोने की चेन निलाकर पापा को दी और कहा कि इसे किट दिला दो। तब किट आई। मुझे तब समझ नहीं आया कि उन्होंने कितनी बड़ी कुर्बानी दी है। जब थोड़ा क्रिकेट खेलना स्टार्क को तब जाकर समझ आया। मैं पिछले साल भी मम्मी को मैंने सोना खरीदकर दिया, जिससे वह बहुत खुश थीं।” जुरेल से सवाल पूछा गया कि आपने पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पैसे किस तरह खर्च किए?
जुरेल ने जवाब में कहा, ”पहली सैलरी आई तो कर्ज निपटाया। घर पर धोड़ा कर्ज था। जो कर्ज बच गया था, वो फिर बाद में खेलकर चुकाया। अब कोई कर्ज नहीं है। पापा ने मेरे लिए किसी से पैसे उधार लिए। मुझे अजीब लगता था। क्रिकेट महंगा गेम है। उन्होंने कभी एहसास नहीं होने दिया कि मैं गरीब घर का बच्चा हूं। परिवार ने बहुत ख्याल रखा।” बता दें कि जुरेल अब आईपीएल 2024 में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। राजस्थान टीम 24 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ करेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
