• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
UP की इस चर्चित सीट पर BJP हैट्रिक की जुगत में, SP को वापसी की उम्‍मीद

UP की इस चर्चित सीट पर BJP हैट्रिक की जुगत में, SP को वापसी की उम्‍मीद

March 17, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

UP की इस चर्चित सीट पर BJP हैट्रिक की जुगत में, SP को वापसी की उम्‍मीद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 17, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
UP की इस चर्चित सीट पर BJP हैट्रिक की जुगत में, SP को वापसी की उम्‍मीद

लखीमपुर खीरी। Lok Sabha Seat Lakhimpur Kheri: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के तीसरी बार चुनावी मैदान में आने से खीरी लोकसभा सीट वीआईपी बन गई है। इस सीट पर भाजपा ने टेनी पर भरोसा किया है तो समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की ओर से पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया गया है। बसपा के पत्ते अभी खुलने बाकी हैं। यहां भाजपा और सपा की सीधी टक्कर होने की उम्मीद है। भाजपा के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है तो सपा वापसी के लिए दम लगा रही है।

खीरी सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले ही सपा ने दो बार के विधायक उत्कर्ष वर्मा को मैदान में उतार दिया था। इसके बाद सबकी निगाहें भाजपा के टिकट पर थीं। तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने एक बार फिर यहां के वर्तमान सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को प्रत्याशी घोषित कर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। टेनी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद तमाम किसान संगठनों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। सपा को जहां जातीय समीकरणों के साथ-साथ किसान संगठनों से मदद की पूरी उम्मीद है, वहीं भाजपा को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्य, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे और अपनी रणनीति पर पूरा भरोसा है।

चर्चित वर्मा परिवार इस बार चुनावी मैदान से बाहर
खीरी संसदीय सीट पर 2009 से पहले तक ज्यादातर एक ही परिवार का दबदबा रहा। आजादी के बाद से यहां वरिष्ठ नेता बाल गोविंद वर्मा लंबे समय तक कांग्रेस के सांसद रहे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ऊषा वर्मा सांसद रहीं। उनके बाद उनके बेटे रवि वर्मा ने सपा का दामन थामा और वह भी तीन बार के लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में रवि वर्मा ने अपनी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा को सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गईं।

बताया जाता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बेटी डा. पूर्वी के लिए कांग्रेस से टिकट की उम्मीद थी। इस बीच सपा-कांग्रेस के गठबंधन के कारण यह सीट सपा के खाते में चली गई। सपा ने उत्कर्ष वर्मा को पहले ही प्रत्याशी बना दिया। कई दशकों बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जिले का चर्चित वर्मा परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में नहीं होगा। खीरी सीट पर भाजपा लगातार दो चुनावों से जीत रही है। टेनी ने 2019 के चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा तो 2014 में बसपा उम्मीदवार अरविंद गिरी को हराया था।

1993 में भाजपा से जुड़े अजय मिश्र
अजय मिश्र टेनी निघासन इलाके के बनवीरपुर गांव के रहने वाले हैं

बीएससी-एलएलबी तक की शिक्षा हासिल की है

1993 में वह सक्रिय राजनीति में आए और भाजपा की सदस्यता ली

2012 में पहली बार निघासन विधानसभा सीट से विधायक बने

2014 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते

2019 में फिर भाजपा के टिकट पर जीत कर संसद पहुंचे

2021 में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए, टेनी को सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया

कब-कौन जीता

वर्ष प्रत्याशी पार्टी

1957 कुशवक्त राय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

1962 बालगोविंद कांग्रेस

1967 बालगोविंद कांग्रेस

1971 बालगोविंद कांग्रेस

1977 सूरत बहादुर शाह भारतीय लोकदल

1980 बालगोविंद वर्मा कांग्रेस

1984 उषा कुमारी कांग्रेस

1989 उषा कुमारी कांग्रेस

1991 गेंदन लाल कनौजिया भाजपा

1996 गेंदन लाल कनौजिया भाजपा

1998 रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी

1999 रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी

2004 रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी

2009 जफर अली नकवी कांग्रेस

2014 अजय कुमार भाजपा

2019 अजय कुमार भाजपा

विधानसभा क्षेत्र

लखीमपुर, गोला, निघासन, श्रीनगर, पलिया

खीरी लोकसभा सीट क्यों है खास

खीरी लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर सदर, पलिया, गोला, निघासन, श्रीनगर शामिल हैं

इसी लोकसभा क्षेत्र में दुधवा नेशनल पार्क है जो बाघ, गैंडों के लिए विख्यात है

खीरी में ही गोला गोकर्णनाथ का प्राचीन शिव मंदिर है

खीरी लोकसभा क्षेत्र में मांडूक तंत्र पर आधारित ओयल का मेढक मंदिर भी है

खीरी लोकसभा क्षेत्र में 24 जनजातीय बाहुल्य गांव हैं, यहां थारू जनजाति के लोग रहते हैं

इस सीट के दो विधानसभा क्षेत्रों में 53 हजार थारू आबादी निवास करती है

लोकसभा क्षेत्र से नेपाल की सीमा भी लगती है

Previous Post

कैद में 11 साल से है भारतीय नागरिक, HC ने लगाई PAK सरकार की क्लास

Next Post

दिल्ली में BJP का विजय रथ रोकने को विपक्ष ने इस बार बदला ये गेम प्लान

Next Post
दिल्ली में BJP का विजय रथ रोकने को विपक्ष ने इस बार बदला ये गेम प्लान

दिल्ली में BJP का विजय रथ रोकने को विपक्ष ने इस बार बदला ये गेम प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In