डेस्क : मशहूर कोरियोग्राफर और टेलीविजन जज गीता कपूर एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए निजी जीवन से जुड़े सवाल पर भड़क गईं। उनसे जब “वन नाइट स्टैंड” जैसे विषय पर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट और सख्त लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी में इस तरह की जिज्ञासा रखना उचित नहीं है।
गीता कपूर ने कहा कि समाज अक्सर महिलाओं की व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर अनावश्यक सवाल उठाता है, जबकि हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसी के निजी फैसलों पर दूसरों को टिप्पणी करने की आवश्यकता क्यों महसूस होती है।
उन्होंने आगे कहा कि लोगों को उनकी सार्वजनिक छवि के आधार पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर अनुमान नहीं लगाना चाहिए। गीता के अनुसार, वह भी एक आम इंसान हैं और उनकी भावनाएं तथा निजी जीवन भी उतना ही व्यक्तिगत है जितना किसी और का।
उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके बेबाक अंदाज का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे लेकर अलग राय रखते हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत