मुंबई:अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी है। रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 23.83 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले 5 दिन में 20 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। खबर है कि रिलायंस पावर ने पिछले हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस बैंक के कर्ज का सेटलमेंट कर दिया है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। एक कमर्शियल बैंक के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने बताया है, ‘रिलायंस पावर इस वित्त वर्ष के आखिर तक कर्ज मुक्त होना चाहती है। कंपनी की बुक्स पर इकलौता कर्ज IDBI बैंक का वर्किंग कैपिटल लोन होगा।’
4 साल में 2000% चढ़ गए कंपनी के शेयर
रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में पिछले 4 साल में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 4 साल में 2000 पर्सेंट के करीब चढ़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 27 मार्च 2020 को 1.13 रुपये पर थे। अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी के शेयर 20 मार्च 2024 को 23.83 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 130 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 33.10 रुपये है। वहीं, रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9.05 रुपये है।
2100 करोड़ रुपये चुकाने की तैयारी में रिलायंस इंफ्रा
रिलायंस पावर की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर भी जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी का 2100 करोड़ रुपये का बकाया सेटल करने की तैयारी में है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी बुधवार को 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 248.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में 2550 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। कंपनी के शेयर 27 मार्च 2020 को 9.20 रुपये पर थे। रिलायंस इंफ्रा के शेयर 20 मार्च 2024 को 248.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस इंफ्रा के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 264 रुपये है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
