• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक मिस्र यात्रा समाप्त, यादगार लम्हें किए साझा; बोले- दोनों देशों के संबंधों में आएगी नई ताकत

चुनावी रैलियां छोड़ भूटान रवाना हुए पीएम मोदी

March 22, 2024
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 6, 2026
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

July 6, 2026
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

July 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

चुनावी रैलियां छोड़ भूटान रवाना हुए पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक मिस्र यात्रा समाप्त, यादगार लम्हें किए साझा; बोले- दोनों देशों के संबंधों में आएगी नई ताकत

File Photo

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर भूटान के लिए रवाना हो गए हैं। वे दो दिन (22-23 मार्च) तक भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 7 बजे भूटान के लिए रवाना हुए। इससे पहले भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के तहत मोदी 21-22 मार्च को भूटान जाने वाले थे। हालांकि बाद में यह प्रस्तावित राजकीय यात्रा खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई थी।

तब विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि भारत और भूटान पीएम मोदी की दो दिवसीय प्रस्तावित राजकीय यात्रा के लिए नई तारीखों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं। अब इसमें केवल एक दिन का ही विलंब हुआ है। अब यह दौरा 21-22 मार्च के बजाय 22-23 मार्च तक होगा।

विदेश मंत्रालय ने पहले निर्धारित यात्रा से एक दिन पहले एक बयान में कहा था, ‘‘पारो हवाई अड्डे पर खराब मौसम की स्थिति के कारण, 21-22 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री की भूटान की राजकीय यात्रा स्थगित करने का पारस्परिक निर्णय किया गया है।’’

बता दें कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने विभिन्न उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठकें करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

क्यों खास है मोदी का भूटान दौरा

गौलतलब है कि भारत में लोकसभा चुनाव की कवायद चल रही है। प्रधानमंत्री हर दिन कई रैलियां और रोड शो कर रहे हैं लेकिन इसके बीच में भूटाना दौरे पर जाना इस ओर इशारा कर रहा है कि ये दौरा कितना अहम है। प्रधानमंत्री मोदी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान के पूर्व नरेश) से मुलाकात करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है। उसने कहा, ‘‘हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं।’’ पीएमओ ने कहा कि यह यात्रा दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए हमारी अनुकरणीय साझेदारी को विस्तारित एवं मजबूत करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

Previous Post

आ गई कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, अधीर रंजन समेत 57 उम्मीदवार ठोकेंगे ताल

Next Post

‘धनकुबेर’ है कांग्रेस, पिछले साल भी 1 हजार करोड़ की घोषणा की थी; आयकर विभाग का दावा

Next Post
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें; ED का समन

'धनकुबेर' है कांग्रेस, पिछले साल भी 1 हजार करोड़ की घोषणा की थी; आयकर विभाग का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
  • उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी
  • 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग
  • ‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In