• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेपी के नेतृत्व में पलट दी थी सत्ता, लालू-नीतीश उसी आन्दोलन की उपज; क्यों हाशिए पर आए छात्र संगठन?

जेपी के नेतृत्व में पलट दी थी सत्ता, लालू-नीतीश उसी आन्दोलन की उपज; क्यों हाशिए पर आए छात्र संगठन?

March 24, 2024
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

जेपी के नेतृत्व में पलट दी थी सत्ता, लालू-नीतीश उसी आन्दोलन की उपज; क्यों हाशिए पर आए छात्र संगठन?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेपी के नेतृत्व में पलट दी थी सत्ता, लालू-नीतीश उसी आन्दोलन की उपज; क्यों हाशिए पर आए छात्र संगठन?

File Photo

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में छात्र आंदोलन के 50 साल पूरे हो गए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के नारे की बुनियाद बिहार के इसी छात्र आंदोलन से पड़ी थी और इस छात्र आंदोलन ने देश में सत्ता परिवर्तन कर दिया था। पांच दशक बाद हो रहे इस लोकसभा चुनाव में छात्र तथा छात्र संगठन की भूमिका नगण्य है। 74 के आंदोलन ने बिहार के एक दर्जन से अधिक ऐसे नेता दिए, जिन्होंने राज्य की बागडोर संभाली और केंद्र सरकार में भी उनकी सम्मानजनक भागीदारी रही। लेकिन इन पांच दशकों में छात्र संगठनों से कोई बड़ा नेता नहीं उभरा जिसे सियासी पहचान मिली हो। आलम यह है कि इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग को छात्रों को वोटर बनाने की मशक्कत करनी पड़ी।

18 मार्च 1974 को पटना से छात्र आंदोलन की शुरुआत हुई। उसी दिन से विधानमंडल का सत्र शुरू होना था। छात्र व युवक राज्यपाल को अभिभाषण के लिए विधानमंडल जाने नहीं देना चाहते थे। इस दिन से भड़के छात्र आंदोलन को गांधीवादी व समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण का नेतृत्व मिला। जेपी के आह्वान पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र नेता अपने संगठनों से इस्तीफा देकर बिहार छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होने लगे। बिहार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के इस्तीफे की मांग की गयी। देश में लोकपाल बनाने और लोकायुक्त नियुक्त करने की मांग हुई। पटना से शुरू यह आंदोलन देश भर में फैलने लगा। प्रदेश व देशभर में आंदोलनों का दौर शुरू हो गया। 5 जून 1974 को जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने 25 जून 1974 को देश भर में आपातकाल की घोषणा कर दी। जेपी समेत 600 से अधिक लोगों को जेल भेज दिया गया। केंद्र सरकार ने 1977 में आपातकाल को खत्म कर आम चुनाव की घोषणा की। सत्ता विरोधी लहर के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और देश में सत्ता परिवर्तन हो गया। केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी।

इस आंदोलन से उपजे नेता ज्यादातर दलों का नेतृत्व कर रहे

इनमें नीतीश कुमार जदयू के संस्थापक नेता हैं और पिछले 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, लालू प्रसाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1997 से है। राजद राज्य की सत्ता पर 15 वर्षों तक काबिज रहा। इसी छात्र आंदोलन से निकले भाजपा नेता जेपी नड्डा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। वहीं, सुशील कुमार मोदी लंबे समय तक बिहार के एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, समाजवादी नेता स्व. शरद यादव, उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी इसी आंदोलन की उपज थे।

पांच दशकों से बिहार में छात्र संगठनों से कोई बड़ा नेता नहीं उभरा

बिहार में 1974 के छात्र आंदोलन के बाद पिछले पांच दशकों में किसी भी छात्र आंदोलन में कोई बड़ा नेता नहीं उभर सका। 1974 के बाद 1990 में मंडल आयोग की अनुशंसा के विरोध में राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन में बिहार की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही लेकिन इस आंदोलन से राज्य में कोई छात्र नेता नहीं निकला जिसकी पहचान बनी हो। 1983 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव के बाद लंबे समय तक छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ। 2012 में पुन विवि छात्र संघ के चुनाव शुरू हुए लेकिन कोई बड़ा नेता सामने नही आ सका है।

आंदोलन से निकले नेताओं ने भी नहीं दी छात्र संगठनों को तवज्जो

बिहार में छात्र आंदोलनों से निकले नेताओं ने भी छात्र संगठनों को तवज्जो नहीं दी। किसी दल या नेता ने राजनीति में अगली पीढ़ी तैयार करने की पहल नही की। अस्सी के दशक जैसी दखल छात्र संगठनों की न तो राज्य के किसी विश्वविद्यालय में आगे चलकर रही और न ही किसी पार्टी संगठन में छात्र संगठनों को महत्व दिया गया। छात्र संगठन हैं भी तो हाशिए पर। वर्तमान में भी देखें तो किसी भी दल के पास मजबूत छात्र संगठन नहीं है।

Previous Post

आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा था आईआईटी का छात्र, पुलिस ने दबोचा; हॉस्टल से मिली संदिग्ध सामग्री

Next Post

उदयनिधि स्टालिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, बताया- 28 पैसा PM

Next Post
अब उदयनिधि स्टालिन ने राम पर उगली आग, कहा- मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाना स्वीकार नहीं

उदयनिधि स्टालिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, बताया- 28 पैसा PM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In