नई दिल्ली:अमेरिका के बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया, जिससे वो टूटकर नीचे नदी में गिर गया। इसके चलते कई वाहन ठंडे पानी में गिर गए और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि मालवाहक जहाज किस कारण से सुबह के आवागमन से काफी पहले ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ से टकरा गया। इस घटना में 2 लोगों को बचा लिया गया और यह स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग पानी में गिरे होंगे। इस बीच, न्यूयार्क से मिली खबर के अनुसार पुल से टकराने वाले मालवाहक जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय हैं। सिनर्जी मरीन ग्रुप की ओर से बताया गया कि जहाज के चालक दल के कुल 22 सदस्य थे और ये सभी भारतीय हैं। जहाज का स्वामित्व ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड के पास है और जहाज की आवाजाही बाल्टीमोर से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो तक थी।
जहाज DALI के मालिकों और प्रबंधकों ने बताया कि जहाज सोमवार रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर के फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया। चालक दल के सभी सदस्यों से हादसे को लेकर जवाब मांगा गया है। हादसे की जांच की तैयारी है। इस कंटेनर जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा हुआ था। फिलहाल किसी और के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। अमेरिकी तट रक्षक और स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मालिक व प्रबंधक योजना के तहत संघीय और प्रांतीय सरकार की एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट बोले- यह अकल्पनीय त्रासदी
जहाज पुल के एक खंभे से टकरा गया, जिससे ढांचा कई बिंदुओं पर टूटकर कुछ ही सेकंड में पानी में गिर गया। किसी ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा। बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने इसे अकल्पनीय त्रासदी कहा। उन्होंने कहा कि आपने कभी नहीं सोचा होगा कि आप इस पुल को धराशायी होते हुए देखेंगे। यह किसी एक्शन फिल्म जैसा लग रहा था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
