नई दिल्ली: पवन दावुलुरी (Pavan Davuluri) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के नए हेड होंगे। पवन को माइक्रोसॉफ्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईआईटी मद्रास (IIT Madras) से पढ़ाई करने वाले पवन दावुलुरी को माइक्रोसॉफ्ट के विंडो और सरफेस (Surface) में नया बॉस बनाया गया है। इस पद पर पहले पनोस पानाय (Panos Panay) हेड थे। अब उनके बाद ये जिम्मेदारी पवन को सौंपी गई है। पनोस ने पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का पद छोड़ दिया था। वह अमेजन में शामिल हो गए थे। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज और सरफेस ग्रुप्स को 2 अलग-अलग कर दिया था। इन दोनों की लीडरशिप भी अलग थी। इससे पहले पवन सरफेस Silicone का काम देखा करते थे।
कौन हैं पवन दावुलुरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन दावुलुरी ने आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ गए। वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ बीते 23 वर्षों से काम कर रहे हैं। पवन का भारत से काफी खास कनेक्शन है। पवन अब लीडरशिप के उस ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जहां गिने-चुने भारतीय अमेरिकी कंपनी में लीडरशिप के रोल में हैं। इसमें सत्या नडेला और सुंदर पिचाई जैसे नाम शामिल हैं। पवन को माइक्रोसॉफ्ट के विंडो और सरफेस में हेड बनने के बाद कितनी सैलरी मिलेगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इन्हें करेंगे रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के हेड और एक्सपीरियंस एंड डिवाइसेस का पद संभालने वाले राजेश झा को पवन रिपोर्ट करेंगे। राजेश झा के इंटरनल लेटर से ही पवन की पोट के बारे में जानकारी हासिल हुई है। इस इंटरनल लेटर में बताया गया है कि कंपनी ने पवन दावुलुरी की माइक्रोसॉफ्ट में नियुक्ति का फैसला किया गया है। दावुलुरी इस टीम को हेड करेंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
