• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन हैं NIA के नए DG? 26/11 के दौरान कसाब की निकाल दी थी हेकड़ी

कौन हैं NIA के नए DG? 26/11 के दौरान कसाब की निकाल दी थी हेकड़ी

March 28, 2024
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कौन हैं NIA के नए DG? 26/11 के दौरान कसाब की निकाल दी थी हेकड़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन हैं NIA के नए DG? 26/11 के दौरान कसाब की निकाल दी थी हेकड़ी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के प्रमुख सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। दाते महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एनआईए के महानिदेशक (डीजी) पद पर दाते की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगा। यह आदेश 26 मार्च को जारी किया गया है। वह दिनकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं।

एसीसी ने राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है। आदेश में कहा गया है कि उनका कार्यकाल 30 जून 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगा। शर्मा, बालाजी श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जिनका मार्च के अंत में कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

पीयूष आनंद होंगे एनडीआरएफ के नए प्रमुख
पीयूष आनंद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नए प्रमुख होंगे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के विशेष महानिदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें दो साल की अवधि के लिए एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आनंद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे अतुल करवाल का स्थान लेंगे। एसीसी ने केरल कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एस सुरेश को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

26/11 हमले के दौरान नायक बनकर उभरे सदानंद
सदानंद वसंत दाते मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के दौरान बेहोश होने से पहले तक आतंकवादी अजमल कसाब का सामना किया था। उन्हें उनकी बहादूरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा था, ’26/11 हमला मेरे करियार का सबसे चुनौतीपूर्ण घटना है। यह जीवनभर मेरे साथ रहेगी। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार इसका सामना किया था।’

आपको बता दें कि महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी दाते उस एजेंसी के महानिदेशक का पदभार संभालेंगे जिसे विशेष रूप से आतंकवादी मामलों की जांच का काम सौंपा गया है।

Previous Post

कोटा में नहीं थम रहा स्टूडेंट सुसाइड का सिलसिला, छात्रा ने लगाई फांसी

Next Post

LAC पर समझौता कर कभी नहीं होगी चीन से बात; जयशकंर का दो टूक जवाब

Next Post
जयशंकर के फिर विदेश मंत्री

LAC पर समझौता कर कभी नहीं होगी चीन से बात; जयशकंर का दो टूक जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In