• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव पैसों से नहीं, जनता के समर्थन से लड़ा जाता है; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन पर डीएमके का तंज

चुनाव पैसों से नहीं, जनता के समर्थन से लड़ा जाता है; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन पर डीएमके का तंज

March 28, 2024
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

चुनाव पैसों से नहीं, जनता के समर्थन से लड़ा जाता है; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन पर डीएमके का तंज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव पैसों से नहीं, जनता के समर्थन से लड़ा जाता है; वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन पर डीएमके का तंज

चेन्नै:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने एक टीवी प्रोग्राम में लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है। अब इस पर तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके का बयान आया है, जिसमें उसने तंज कसते हुए कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए पैसे की नहीं बल्कि जनता के समर्थन की जरूरत होती है। डीएमके के प्रवक्ता एस. अन्नादुरई ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि बेवजह के बहाने बनाकर वित्त मंत्री चुनाव लड़ने से भाग रही हैं। चुनाव लड़ने के लिए आपको पैसों की जरूरत नहीं होती बल्कि जनता के समर्थन की जरूरत होती है, जो उनके पास नहीं है।’

निर्मला सीतारमन तमिलनाडु की ही रहने वाली हैं और चर्चा थी कि राज्य की किसी सीट से भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। इन अटकलों को खुद निर्मला सीतारमन ने ही यह कहते हुए समाप्त कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगी क्योंकि उनके पास पैसे की कमी है। डीएमके नेता ने कहा कि वित्त मंत्री को पता है कि लोग उनसे नाराज हैं। ऐसे में वह खुद ही चुनाव से पीछे हट रही हैं। अन्नादुरई ने कहा, ‘उन्हें पता चल गया है। उन्होंने जिस तरह से नीतियों को लागू किया है और मुद्दों पर बात की है। उससे जनता नाराज है। शायद उन्हें यह पता चल गया है। इसलिए वह चुनाव से पीछे हट रही हैं।’

यही नहीं डीएमके नेता ने कहा कि आखिर वित्त मंत्री पार्टी के पैसे क्यों नहीं चुनाव लड़ लेतीं? अन्नादुरई ने कहा, ‘भाजपा ने तो बड़े पैमाने पर वसूली की है। भाजपा के पास 6000 करोड़ रुपये हैं। उसने 8250 करोड़ वसूले थे, जिसमें से 6000 करोड़ अब भी खाते में हैं। वह कैबिनेट में टॉप मंत्रियों में से एक हैं। फिर उन्हें भाजपा स्पॉन्सर क्यों नहीं कर देती?’ सीतारमन ने बुधवार को ही आंध्र या फिर तमिलनाडु से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि वह नहीं उतरेंगी।

निर्मला सीतारमन ने कहा था, ‘पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा था। मैंने कई सप्ताह तक इस पर विचार किया, फिर जाकर मना किया। मेरी पार्टी अध्यक्ष मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे थे, उनका कहना था कि आंध्र या तमिलनाडु में से कहीं भी साउथ की सीट से चुनाव लड़ लो।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरे पास उस तरह का पैसा नहीं है कि चुनाव लड़ लूं। इसके अलावा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को लेकर भी मेरे मन में कई सवाल थे क्योंकि वह जीत के अलग-अलग पैमाने हैं। कई बार पूछा जाता है कि आप किस जाति या धर्म से हैं। मैं सोचा और फिर लगा कि मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया और मैंने पूरे सम्मान से मना कर दिया।’

Previous Post

सरकार अग्निवीर स्कीम में बदलाव को तैयार, जरूरत हुई तो करेंगे फैसला: राजनाथ सिंह

Next Post

असली घोटाला तो जांच के बाद; जब खुद ‘वकील’ बन गए केजरीवाल, कोर्ट में खूब बोले

Next Post
भगवान ने चाहा तो कल केंद्र में होगी हमारी सरकार,” दिल्ली विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल

असली घोटाला तो जांच के बाद; जब खुद 'वकील' बन गए केजरीवाल, कोर्ट में खूब बोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In