• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, मारे गए 5 चीनी नागरिक; बढ़ सकता है आंकड़ा

पाक पर भरोसा नहीं, आतंकी हमले की जांच खुद करेगा चीन; पहंचे अधिकारी

March 30, 2024
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाक पर भरोसा नहीं, आतंकी हमले की जांच खुद करेगा चीन; पहंचे अधिकारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, मारे गए 5 चीनी नागरिक; बढ़ सकता है आंकड़ा

इस्लामाबाद:भीषण आत्मघाती हमले की जांच के लिए चीनी अधिकारी पाकिस्तान पहुंचे हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आतंकवादी हमले में चीन के पांच नागरिकों की मौत हो गई थी। अब इस मामले की जांच के लिए पड़ोसी देश से जांचकर्ता शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे। चीन के ताजा कदम से प्रतीत होता है कि उसे पाकिस्तान की जांच पर भरोसा नहीं है।

पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी थी, जिससे बस में सवार कम से कम पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। ये चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने यहां चीनी दूतावास में जांचकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें अब तक की जांच के बारे में जानकारी दी।

चीन के जांचकर्ताओं की यह यात्रा पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा हमले की अपनी जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों को चीनी दूतावास के साथ साझा करने के दो दिन बाद हो रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को चीन के नागरिकों पर घातक आतंकवादी हमले की संयुक्त जांच का आदेश दिया। मंगलवार को हुए हमले की अभी तक किसी समूह ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़े विद्रोहियों ने हालांकि पहले विदेशी नागरिकों के खिलाफ ऐसे हमले किए हैं। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज बलूच ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा था कि इस तरह के घृणित हमले आतंकवाद से लड़ने के पाकिस्तान के संकल्प को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर आतंकवादियों के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई करेंगे।

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान अपने चीनी भाइयों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।’’ पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों के मारे जाने के बाद दो और चीनी कंपनियों ने जलविद्युत परियोजनाओं पर काम बंद कर दिया है। शुक्रवार को एक खबर यह जानकारी दी गई।

यह घटनाक्रम ‘पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना’ (पीसीसीसी) द्वारा केपी प्रांत के स्वाबी जिले में तारबेला पांचवीं एक्सटेंशन जलविद्युत परियोजना में कार्यों को निलंबित करने और 2,000 से अधिक श्रमिकों को नौकरी से निकालने के एक दिन बाद सामने आया है। खबर के अनुसार चीन के नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे और 4,320 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण विश्व बैंक की मदद से चीन गेझोउबा द्वारा किया जा रहा है।

इसके अनुसार तारबेला परियोजना के बाद, चीनी कंपनियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अब दासू और डायमर-भाषा बांधों पर काम रोक दिया है और दोनों परियोजनाओं पर काम कर रहे चीन के लगभग 1,000 इंजीनियरों ने काम बंद कर दिया है। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की खबर के अनुसार, दोनों परियोजनाओं से जुड़े स्थानीय कर्मचारियों को अगले आदेश तक घर पर रहने का निर्देश दिया गया है।

दासू बांध परियोजना पर काम कर रहे एक अधिकारी ने पुष्टि की कि चीनी कंपनी ने काम बंद कर दिया है और स्थानीय कर्मचारियों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। इस परियोजना में लगभग 741 चीनी और 6,000 स्थानीय लोग कार्यरत थे। इसी तरह डायमर-भाषा बांध (डीबीडी) परियोजना के महाप्रबंधक नजाकत हुसैन ने भी पुष्टि की कि चीन की कंपनी ने काम बंद कर दिया है।
Previous Post

एलपीजी सिलेंडर पर 1 अप्रैल से ₹300 की छूट, करोड़ों लोगों को फायदा, चेक करें डिटेल

Next Post

हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते; सरकार के किस काम से नाराज हैं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई

Next Post
हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते; सरकार के किस काम से नाराज हैं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई

हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते; सरकार के किस काम से नाराज हैं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना
  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In