• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 31, 2024

टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला

July 7, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

July 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना

July 7, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”

July 7, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो

July 7, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर

July 7, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह

July 7, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा

July 7, 2026
एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

July 7, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 7, 2026
बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

July 7, 2026
घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पुणे (महाराष्ट्र) :तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान समय में पुणे शहर में विराजमान हैं। आचार्यश्री के मंगल पदार्पण से पुणे शहर का वातावरण आध्यात्ममय बना हुआ है। पुणे की जनता पूरे दिन आचार्यश्री के दर्शन सेवा का लाभ तो उठाती ही है, साथ ही साथ आचार्यश्री की प्रतिदिन होने वाली मंगल प्रवचन के माध्यम से जीवन के गूढ़ सूत्रों को ग्रहण कर अपने जीवन को आलोकित कर रही है।

रविवार को सिमंधर समवसरण में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को उद्बोधित किया। तदुपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपने पावन प्रवचन में कहा कि आगमवाणी के एक श्लोक में चार शिक्षाएं दी गई हैं- पहली बात बताई गई कि बिना पूछे मत बोलो। जीवन में वाणी एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा प्राणी अपने विचारों का आदान-प्रदान करता है। विचार और भाव वाणी रूपी रथ पर आरूढ़ होकर बाहर जाते हैं। विचारों को फैलाने का माध्यम भाषा, वाणी होती है। भाषा पशुओं के पास भी होती है। मनुष्यों के पास जो भाषा है, वह व्यापक और विकसित है। दुनिया में अनेक भाषाएं चलती हैं। देश-विदेश में कितनी-कितनी भाषाएं हैं। मेरा मानना है कि यदि दुनिया में एक ही भाषा होती, एक ही भाषा में सारे शास्त्र, साहित्य आदि होते तो कितनी सुविधा होती। एक विद्यार्थी को कितनी-कितनी भाषाएं सीखनी पड़ती है। उसमें कितना समय लगाता है। मूल चीज तो विषय होता है, भाषा तो माध्यम बनती है, विषय को जानने के लिए। आदमी का साध्य विषय है। एक ही भाषा होती तो कितना समय बच जाता। पूरे विश्व में एक ही भाषा होती तो अनुवाद की आवश्यकता ही नहीं होती। वह भाषा ज्यादा उपयोगी होती है, जो आदमी के उपयोग में आती है। आदमी लेखन के रूप में तथा बातचीत और भाषण आदि के रूप में भाषा का प्रयोग करता है। मनुष्य जगत में अनेक भाषाएं विकसित हैं।

भाषा की शक्ति का मिलना भी विशेष बात होती है। कितने बच्चे अथावा बड़े ऐसे भी होते हैं, जो न सुन पाते हैं और न ही स्पष्ट बोल पाते हैं। भाषा की शक्ति का होना भी अपने आप में एक विशेष बात होती है। भाषा का प्रयोग कैसे, कब और किस रूप में करें, इसका विवेक भी होना चाहिए। इस संदर्भ में शास्त्रकार ने बताया कि आदमी को बिना पूछे नहीं बोलना चाहिए। बोलना भी बड़ी बात नहीं, मौन करना भी बड़ी बात नहीं, कहां बोलना और कहां नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात होती है। बोलने और नहीं बोलने का विवेक होना बड़ी बात होती है।

आदमी जो भी बोले, वह सच बोले और झूठ बोलने से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु को तो झूठ बोलने का त्याग होता है। आदमी भी सामान्य रूप से झूठ न बोले। न्यायालय आदि में भी झूठी गवाही न दी जाए। किसी को फंसाने के लिए झूठा आरोप लगाने से बचाने का प्रयास करना चाहिए। आदमी अपने गुस्से को विफल करने का प्रयास करना चाहिए। चौथी बात बताई गई कि प्रिय और अप्रिय स्थितियों में समत्व भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपनी वाणी को सारभूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने मुमुक्षु ऋजुल की प्रार्थना को स्वीकार कर भाद्रव शुक्ला नवमी (12 सितम्बर 2024) को साध्वी दीक्षा प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही आचार्यश्री ने मुमुक्षु को साध्वी प्रतिक्रमण सीखने की अनुज्ञा भी प्रदान की। ऐसी घोषणा को सुनकर पूरा प्रवचन पण्डाल जयघोष से गुंजायमान हो उठा। साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ युवक परिषद ने गीत का संगान किया। पूना ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। तेरापंथ कन्या मण्डल ने पुराने तत्त्वज्ञान के गीत का संगान किया। श्री तनसुख बैद ने अपनी कृति पूज्यप्रवर के समक्ष लोकार्पित की।

Previous Post

इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वो गरीबों को लौटाऊंगा : पीएम मोदी

Next Post

हमारी टीआरपी अच्छी है, इसलिए ज्यादा मिला चंदा; इलेक्टोरल बॉन्ड पर नितिन गडकरी

Next Post
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी

हमारी टीआरपी अच्छी है, इसलिए ज्यादा मिला चंदा; इलेक्टोरल बॉन्ड पर नितिन गडकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला
  • उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना
  • पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”
  • वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In