• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

भारत को मिलेगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट, जयशंकर ने बताया क्या करना होगा

April 2, 2024
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, बोले- एनआरसी लागू करने की तैयारी में सरकार

July 8, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय सिंह ने की बड़ी मांग

July 8, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

July 8, 2026
आईपीओ

सितंबर में आ सकता है एनएसई का आईपीओ, सेबी की मंजूरी का इंतजार

July 8, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की तिजोरी में बढ़ रहा सोना

July 8, 2026
पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट या बैंक एफडी? जानिए कहां मिलेगा अधिक ब्याज

July 8, 2026
कुमार सानू: संघर्ष के दौर में टूटे, एक गीत ने फिर दिलाई संगीत जगत में वापसी

जब जान के डर से कुमार सानू को बार-बार गाना पड़ा अपना सुपरहिट गीत

July 8, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंचे थे किशोर कुमार, सब रह गए हैरान

July 8, 2026
नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मेदू वड़ा, हर निवाला होगा लाजवाब

नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मेदू वड़ा, हर निवाला होगा लाजवाब

July 8, 2026
जब शिव बने काल भैरव: कालाष्टमी का रहस्य और आध्यात्मिक महत्व

जब शिव बने काल भैरव: कालाष्टमी का रहस्य और आध्यात्मिक महत्व

July 8, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 8 जुलाई 2026

July 8, 2026
गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत को मिलेगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट, जयशंकर ने बताया क्या करना होगा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

File Photo

नई दिल्ली:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत लंबे समय से प्रयासरत है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कह दिया है कि भारत को यूएनएससी की स्थायी सदस्यता जरूर मिलेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता जरूर मिलेगी। दुनिया में यह भावना है कि भारत को यह स्थान जरूर मिलना चाहिए, लेकिन देश को इस बार अधिक मेहनत करनी होगी।

वह गुजरात के राजकोट शहर में बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान दर्शकों ने उनसे UNSC का स्थायी सदस्य बनने की भारत की संभावनाओं के बारे में पूछा। जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का गठन लगभग 80 साल पहले हुआ था। पांच देशों (चीन, फ्रांस, रूसी संघ, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका) ने आपस में इसकी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि उस समय दुनिया में कुल मिलाकर लगभग 50 स्वतंत्र देश थे, जो समय के साथ बढ़कर लगभग 193 हो गए हैं। जयशंकर ने कहा, “लेकिन इन पांच देशों ने अपना नियंत्रण बनाए रखा है। यह अजीब है कि आपको बदलाव के लिए उनकी सहमति देने के लिए कहना पड़ रहा है। कुछ सहमत हैं, कुछ अन्य ईमानदारी से अपना पक्ष रखते हैं, जबकि अन्य ऐसे देश हैं जो पीछे से कुछ करते रहते हैं।”

विदेश मंत्री ने कहा कि यह सब कई वर्षों से चल रहा है। उन्होंने कहा, “लेकिन अब, दुनिया भर में यह भावना है कि इसे बदलना चाहिए और भारत को स्थायी सीट मिलनी चाहिए। मैं इस भावना को हर साल बढ़ता हुआ देख रहा हूं।” जयशंकर ने कहा, “हम इसे निश्चित रूप से हासिल करेंगे। लेकिन कड़ी मेहनत के बिना कुछ भी बड़ा हासिल नहीं होता है।” उन्होंने कहा, “हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और इस बार हमें और भी अधिक मेहनत करनी होगी।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, जापान, जर्मनी और मिस्र ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र के समक्ष एक प्रस्ताव रखा है और उनका मानना है कि इससे मामला थोड़ा आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा, “लेकिन हमें दबाव बनाना चाहिए, और जब यह दबाव बढ़ता है… तो दुनिया में यह भावना पैदा होती है कि संयुक्त राष्ट्र कमजोर हो गया है। यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में गतिरोध था और गाजा के संबंध में संयुक्त राष्ट्र में कोई आम सहमति नहीं बन पाई। मुझे लगता है कि जैसे-जैसे यह भावना बढ़ेगी, हमें स्थायी सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।”

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
FollowFollow us
PinterestSave
Previous Post

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर; राजस्थान में गरजे पीएम मोदी

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐक्शन, 5 जिलाधिकारियों और 12 एसपी का तबादला

Next Post
सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को भी चुनाव आयोग का नोटिस, पूछा-क्यों न अयोग्यता की कार्यवाही की जाए

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐक्शन, 5 जिलाधिकारियों और 12 एसपी का तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, बोले- एनआरसी लागू करने की तैयारी में सरकार
  • अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय सिंह ने की बड़ी मांग
  • आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
  • सितंबर में आ सकता है एनएसई का आईपीओ, सेबी की मंजूरी का इंतजार
  • भारतीय रिजर्व बैंक की तिजोरी में बढ़ रहा सोना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In