मुंबई:डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर हनुमान की फोटो लगाई। देखते ही देखते इस ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को तमाम तरह के सुझाव मिलने लगे। किसी ने कहा कि अब इन्हें भारतीय नागरिकता दिला दी जाए। वहीं, एक शख्स ने तो वॉर्नर को अपना नाम बदलकर पंडित द्रविंद्र वॉर्नर रखने के लिए भी बोल दिया। डेविड वॉर्नर इन दिनों वाइजैग में हैं। उन्होंने हनुमान की फोटो के साथ कैप्शन लिखा कि आज शहर घूम रहा हूं। इसके साथ हैशटैग दिया, जय हनुमान। देखते ही देखते वॉर्नर की यह पोस्ट वायरल हो गई।
पोस्ट हुई वायरल
डेविड वॉर्नर की पोस्ट को साढ़े तीन लाख लोगों ने लाइक किया है और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि आप हमारे हनु-मैन हो डेविड वॉर्नर। वहीं, किसी किसी यूजर ने जय बजरंग बली तो किसी ने जय सियाराम लिखा है। एक यूजर ने लिखा कि अब तो इनका आधार कार्ड बन जाना चाहिए। वहीं, एक शख्स ने डेविड को सनातनी वॉर्नर बता डाला।
भारत के साथ गहरा कनेक्शन
गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर का भारत के साथ कनेक्शन काफी गहरा है। भारत से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी एक बेटी नाम भी इंडी रखा है। इसके अलावा वह बॉलीवुड के गानों पर रील्स बनाने के चलते भी भारत में एक अलग फैन फॉलोविंग रखते हैं। बीते दिनों मैदान पर ही वॉर्नर पुष्पा फिल्म के गाने ‘तेरी झलक’ का हुक स्टेप करते नजर आए थे। इसके अलावा वह ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ के अंदाज से भी भारतीय दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
