• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हम चुपचाप हाथ धरे बैठे नहीं रहेंगे, पिद्दी से मुस्लिम देश अजरबैजान ने भारत को क्यों दी गीदड़भभकी?

हम चुपचाप हाथ धरे बैठे नहीं रहेंगे, पिद्दी से मुस्लिम देश अजरबैजान ने भारत को क्यों दी गीदड़भभकी?

April 25, 2024
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

June 29, 2026
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

June 29, 2026
अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

June 29, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

June 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया

June 29, 2026
गंभीर

टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष

June 29, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर

June 29, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ

June 29, 2026
शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

June 29, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा में बड़ा खुलासा: फर्जी जॉब पोर्टल से 250 युवाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

10 वर्षीय बच्चे की हत्या: बदले की आग में हुई हैवानियत

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

हम चुपचाप हाथ धरे बैठे नहीं रहेंगे, पिद्दी से मुस्लिम देश अजरबैजान ने भारत को क्यों दी गीदड़भभकी?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हम चुपचाप हाथ धरे बैठे नहीं रहेंगे, पिद्दी से मुस्लिम देश अजरबैजान ने भारत को क्यों दी गीदड़भभकी?

नई दिल्ली:पश्चिम एशिया में ईरान से सटे मुस्लिम देश अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा है कि अगर भारत और फ्रांस ने उसके पड़ोसी और दुश्मन देश आर्मेनिया को हथियारों की सप्लाई की तो वह चुपचाप हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा रहेगा। अलीयेव ने कहा कि अगर उन्हें लगा कि खतरा बड़ा है तो वो उचित जवाब देंगे। अजरबैजान की तरफ से यह बयान तब आया है, जब भारत और फ्रांस ने आर्मेनिया को हथियार देने पर सहमति जताई है।

अजरबैजान के राष्ट्रपति ने क्या कहा
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा, “जब फ्रांस, भारत और ग्रीस हमारे खिलाफ आर्मेनिया को हथियार देंगे तो हम चुपचाप नहीं बैठ सकते। हम हाथ पर हाथ धरे बैठे नहीं रह सकते।” दरअसल, काकेशस पर्वत माला की तलहटी में बसे इस पिद्दी से देश का पड़ोसी आर्मेनिया से रिश्ते अच्छे नहीं हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से संघर्ष होता रहा है।

भारत से क्यों रक्षा डील
ऐसे में आर्मेनिया ने करीब 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियारों की डील रूस से की थी लेकिन यूक्रेन से जंग लड़ रहा रूस उस ऑर्डर को पूरा करने में विफल रहा। इसके बाद आर्मेनिया ने हथियारों की आपूर्ति के लिए नए साथी की तलाश शुरू की। उसकी खोज भारत पर आकर खत्म हुई। इस बीच, फ्रांस, भारत और ग्रीस ने जहां मिलकर आर्मेनिया की मदद करने का फैसला किया, वहीं दो कट्टर इस्लामिक देश तुर्की और पाकिस्तान ने मजहबी साथ देते हुए अज़रबैजान का पक्ष लिया।

बता दें कि आर्मेनिया ने हाल के वर्षों में अपना रक्षा बजट दोगुना कर दिया है। 2022 में जहां उसका रक्षा पर खर्च 700 से 800 मिलियन डॉलर हुआ करता था, वह अब बढ़कर 2024 में 1.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यूरिशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मेनिया की रक्षा और सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष एंड्रानिक कोचरियन ने हाल ही में भारत का नाम लिए बिना कहा था कि आर्मेनिया द्वारा खरीदे गए नए हथियार “बहुत संतोषजनक” साबित हुए हैं।

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवाद की जड़
दो काकेशियन पड़ोसियों के बीच विवाद की मुख्य जड़, नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र है, जहां लंबे समय से दोनों देशों के बीच संघर्ष होते रहे हैं। यह काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच अंतरमहाद्वीपीय क्षेत्र है। हाल ही में अजरबैजान ने इस विवादित क्षेत्र में एक सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस इलाके को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अज़रबैजान के हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है लेकिन इसके निवासी मुख्यतः जातीय रूप से अर्मेनियाई हैं। यानी यहां के लोग आर्मेनिया सरकार का समर्थन करते हैं।

मेड इन इंडिया हथियारों का मुरीद आर्मेनिया
अजरबैजान के हमले के बाद अक्टूबर 2023 में, फ्रांस ने आर्मेनिया को सैन्य सहायता का वादा किया था। तब से फ्रांस राजनीतिक स्तर पर ही आर्मेनिया को मदद करता आ रहा था। यूक्रेन युद्ध के बाद कई यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ यूक्रेन का साथ दिया और सैन्य मदद की। ऐसे में आर्मेनिया ने भारत की तरफ सैन्य आयात के लिए हाथ बढ़ाए। इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि आर्मेनिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल और इजरायली तकनीक से भारत में विकसित मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की खरीद में भी रुचि ले रहा है।

बता दें कि अजरबैजान और आर्मेनिया दोनों के साथ भारत के राजनयिक संबंध हैं, जो मध्य एशिया और ईरान के माध्यम से रूस और यूरोप के साथ नई दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिए भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। आर्मेनिया कश्मीर पर भारत की स्थिति का समर्थन करता रहा है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थायी सीट का भी समर्थक रहा है। इस बीच, पाकिस्तान के साथ अजरबैजान की निकटता ने आर्मेनिया का पलड़ा नई दिल्ली के पक्ष में और झुका दिया है।

अजरबैजान की क्या औकात?
अजरबैजान एशिया महाद्वीप का एक देश है जिसकी सीमा रूस, जॉर्जिया, आर्मेनिया और ईरान से लगती है। इस देश के पूर्व की सीमा कैस्पियन सागर से लगती है। उत्तर और पश्चिम का अधिकांश भाग काकेशस पर्वत से ढका हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 86600 वर्ग किलोमीटर है, जो बिहार और बंगाल से भी कम है, जबकि आबादी एक करोड़ के करीब है।

Previous Post

पायलट की बगावत के समय गहलोत ने करवाई थी फोन टैपिंग, पूर्व OSD लोकेश शर्मा का बड़ा आरोप

Next Post

रायबरेली: BJP उतार सकती है गांधी उम्मीदवार, कांग्रेस अबतक कर रही विचार

Next Post
लोग याद नहीं रखते आपने कितने चुनाव जीते, पिता संजय गांधी का जिक्र कर वरुण गांधी का बीजेपी लीडरशिप पर तंज

रायबरेली: BJP उतार सकती है गांधी उम्मीदवार, कांग्रेस अबतक कर रही विचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
  • नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें
  • अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता
  • अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट
  • अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In