• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोटक बैंक ने दो साल तक नियमों को अनदेखा किया, अब आरबीआई का चला डंडा

कोटक बैंक ने दो साल तक नियमों को अनदेखा किया, अब आरबीआई का चला डंडा

April 25, 2024
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया

June 29, 2026
गंभीर

टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष

June 29, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर

June 29, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ

June 29, 2026
शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

June 29, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा में बड़ा खुलासा: फर्जी जॉब पोर्टल से 250 युवाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

10 वर्षीय बच्चे की हत्या: बदले की आग में हुई हैवानियत

June 29, 2026
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हालत गंभीर बताई जा रही है

बाइडेन का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—‘वह एक असफल व्यक्ति हैं’

June 29, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के करीब

June 29, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा बयान, बोले- रूस कठिन दौर से गुजर रहा है

June 29, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना

June 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

कोटक बैंक ने दो साल तक नियमों को अनदेखा किया, अब आरबीआई का चला डंडा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोटक बैंक ने दो साल तक नियमों को अनदेखा किया, अब आरबीआई का चला डंडा

नई दिल्ली। आरबीआई द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक पर की गई कार्रवाई प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक के लिए बड़ा झटका है। आरबीआई के अनुसार, कोटक बैंक के आईटी सिस्टम में गंभीर खामियां मिली थीं। इस पर बैंक से जवाब भी मांगा गया था, लेकिन लगातार दो वर्षों तक नियामक दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। इसके बाद यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

आरबीआई के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक जिस तरीके से अपने आईटी सिस्टम का प्रबंधन करता है डाटा को सुरक्षित करता है, उसमें कई गंभीर खामियां मिली थीं। इस मामले में रिजर्व बैंक ने वर्ष 2022 और 2023 में बैंक का आईटी ऑडिट भी किया था, जिसमें इन कमियों को समय पर और सही तरीके से निपटने का निर्देश दिया गया था लेकिन बैंक लगातार दो वर्षों तक इसमें नाकाम रहा।

विशेष शक्ति का किया इस्तेमाल

इसके बाद बैंकिंग नियामक अधिनियम 1949 के सेक्शन 35ए के तहत आरबीआई ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया है और कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ यह कार्रवाई की। केंद्रीय बैंक ने कहा कि किसी भी अन्य नियामक, पर्यवेक्षी या प्रवर्तन कार्रवाई से प्रभावित हुए बिना यह कार्रवाइयां की गईं। इन्हें रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी बैंक के खिलाफ शुरू किया जा सकता है।

बैंक को कराना होगा ऑडिट

आरबीआई की पूर्व-अनुमति के साथ बैंक द्वारा शुरू किए जाने वाले एक व्यापक बाहरी ऑडिट के पूरा होने पर इन पाबंदियों की समीक्षा की जाएगी। रिजर्व बैंक की संतुष्टि के लिए बाहरी ऑडिट के साथ-साथ आरबीआई निरीक्षणों में की गई टिप्पणियों में इंगित की गई खामियों को भी दूर किया जाएगा।

मौजूदा ग्राहकों पर असर नहीं

आरबीआई की इस कार्रवाई का बैंक के मौजूदा ग्राहकों पर असर नहीं पड़ेगा और वे पहले की तरह सभी सुविधाएं इस्तेमाल कर सकेंगे। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में उसकी 1780 से ज्यादा ब्रांच हैं और 2023 तक कुल 4.12 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं, बैंक के पास देश के कुल क्रेडिट कार्ड मार्केट में करीब चार फीसदी की हिस्सेदारी है। देशभर में बैंक के 49 लाख से ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए जा रहे हैं। वहीं, 28 लाख से ज्यादा डेबिट कार्ड सक्रिय हैं।

आपको बता दें कि कोटक महिंद्रा फाइनेंस को साल 2003 में बैंकिंग लाइसेंस मिला था और एनबीएफसी से बैंक में तब्दील होने वाली यह पहली वित्तीय इकाई थी।

एचडीएफसी समेत कई वित्त संस्थानों पर सख्ती

केंद्रीय बैंक ने दिसंबर 2020 में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी पर भी नए कार्ड जारी करने और नई डिजिटल पहल शुरू करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि मार्च, 2022 में यह रोक हटा दी गई थी। वहीं, इस साल आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन पर पेटीएम की बैंकिंग ईकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक, गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनी आईआईएफएल और वित्त कंपनी जेएम फाइनेंशियल पर भी कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं।

कई बैंकों पर जुर्माना

नवंबर 2023 में एक्सिस बैंक पर ग्राहकों की सुविधाओं और कर्ज वसूली में आरबीआई के नियमों का पालन नहीं करने के आरोप पर 90.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, बजाज फाइनेंस जैसी बड़े एनबीएफसी को उसकी दो सेवाओं इकॉम और इंस्टा ईएमआइ कार्ड को बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके अलावा बीते छह माह में आरबीआई ने कई सहकारी बैंकों पर भी जुर्माना लगाया है।

सहकारी और एनबीएफसी बैंक पर ज्यादा ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई की सबसे अधिक कार्रवाई सहकारी बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। इसका मतलब यह है कि इन दोनों वर्ग के वित्तीय संस्थान आरबीआई के नियमों के पालन को लेकर अब तक ज्यादा गंभीर नहीं हैं। नवंबर 2023 में आरबीआई ने दो एनबीएफसी को बंद करने का निर्देश दिया था।

 

Previous Post

अब मामा दिल्ली जाएंगे… बोले शिवराज, पीएम ने भी दिए बड़े संकेत

Next Post

26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

Next Post
26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया
  • टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष
  • पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर
  • खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ
  • शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In