डेस्क : देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार, 29 जून को उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का असर क्षेत्रवार अलग-अलग रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने तक कुछ स्थानों पर गर्मी और उमस बनी रह सकती है।
मौसम विभाग ने जिन क्षेत्रों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका जताई है, वहां के लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर न रुकने तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत