• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह, भारत की स्थायी सदस्यता पर कही ये बात

सरकारी नौकरियों में धार्मिक अल्पसंख्यकों को आरक्षण के संकेत दे रही कांग्रेस: राजनाथ सिंह

April 25, 2024
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

June 28, 2026
दिल्ली से शेख हसीना का तीखा हमला, चुनावी दौर में बांग्लादेश की राजनीति उबाल पर

‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान

June 28, 2026
सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

June 28, 2026
अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

June 28, 2026
मन की बात में गूंजी भारतीय एथलेटिक्स की सफलता, गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक दौड़

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत

June 28, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, सपा के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती

June 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

June 28, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार

June 28, 2026
कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

सरकारी नौकरियों में धार्मिक अल्पसंख्यकों को आरक्षण के संकेत दे रही कांग्रेस: राजनाथ सिंह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह, भारत की स्थायी सदस्यता पर कही ये बात

File Photo

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणा-पत्र सत्ता में आने पर धर्म आधारित आरक्षण लागू करने के पिछले दरवाजे के प्रयासों का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे उजागर किया, तो सबसे प्राचीन पार्टी (कांग्रेस) ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया।

सिंह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का आदर्श वाक्य है- ‘सभी को न्याय, किसी का तुष्टीकरण नहीं’। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि विशाखापत्तनम एक सांस्कृतिक, औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र माना जाता था, लेकिन अब यह ‘मादक पदार्थों की राजधानी’ और ‘अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ वितरण केंद्र’ के रूप में कुख्यात हो गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वर्तमान घोषणा-पत्र में, कांग्रेस ने फिर से सरकारी नौकरियों में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण का संकेत दिया है, जिसे लागू किया गया तो इसमें सशस्त्र बल भी शामिल हो सकते हैं। यह एक ऐसा विचार है जो देश की एकता को प्रभावित करता है। क्या यह इस देश के लिए बहुत भयावह स्थिति नहीं होगी?’

सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान गठित सच्चर समिति ने 2006 में रिपोर्ट दी थी, जिसमें सुझाव दिया गया था कि भारतीय सेना की गिनती धर्म के आधार पर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार देखा गया कि सैन्य बलों को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा, ‘मेरी चिंता यह है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में ‘अल्पसंख्यक कल्याण’ के नाम पर जो कुछ भी कहा है, वह सच्चर समिति की रिपोर्ट से प्रभावित है।’ सिंह ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने (विभाजन से पहले) आंध्र प्रदेश में ‘मुस्लिम आरक्षण’ लागू करने के चार असफल प्रयास किए, लेकिन कानूनी बाधाओं और उच्चतम न्यायालय की वजह से यह कदम सफल नहीं हो सका।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2011 में इसे पूरे देश में लागू करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच धर्म के आधार पर आरक्षण देने का एक और प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के इरादों को समझने के लिए कांग्रेस के घोषणा-पत्र के अल्पसंख्यकों से जुड़े अध्याय में धारा-तीन और छह को एक साथ पढ़ना होगा।

सिंह ने तेलुगु गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश आए, तो उन्होंने कई मंदिरों का दौरा किया और अल्लूरी सीताराम राजू जैसे महान लोगों को श्रद्धांजलि दी तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राजग ने ही पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव को ‘भारत रत्न’ दिया था, जबकि वह (राव) कांग्रेस पार्टी के नेता थे।

सिंह ने केंद्र द्वारा शुरू की गई विकासात्मक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि राज्य 13.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है, जिसके परिणामस्वरूप आंध्र प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर दो लाख रुपये का बोझ पड़ा है। भाजपा नेता ने लोगों से राज्य में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की। आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Previous Post

भारत में बढ़ीं नौकरियां, जानें क्या है बेरोजगारी की ताजा स्थिति; सामने आई रिपोर्ट

Next Post

कौन छीन रहा माताओं-बहनों का सुहाग? तेजस्वी ने BJP से पूछा ये पांच सवाल

Next Post
मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे पर बोले तेजस्वी यादव

कौन छीन रहा माताओं-बहनों का सुहाग? तेजस्वी ने BJP से पूछा ये पांच सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान
  • ‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान
  • सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी
  • अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज
  • ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In