अररिया:लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान में अररिया पहुंचे पीएम का भाषण सुनने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में राजनीति की दो मुख्य धाराएं बन गई हैं। एक धारा बीजेपी-एनडीए की है जिसका मकसद है देश के लोगों को समर्थ बनाना। इसके विपरीत एक ऐसी धारा है जो कांग्रेस और राजद की है जिसका मकसद है देश के लोगों से उनका हक छीनना। उन्हें तरसा कर रखना और अपनी तिजोरी भरते रहना। कांग्रेस और राजद ने बिहार के लोगों को विकास के लिए तरसा कर रख दिया। इन दोनों पार्टियों ने बिहार की गरीब जनता को दाने दाने के लिए तरसा दिया।
पीएम ने कहा कि किसी के पास खेत खलिहान है तो नौकरी के बदले उसकी जमीन छीन ली। किसी के पास नौकरी है तो तनख्वाह छीन ली। किसी के पास गाड़ी है तो वह छीन ली। कोई थोड़ा भी समर्थ है उसका अपहरण करवा लिया। जंगल राज के दिनों का हाल था। यही कांग्रेस और राजद के शासन का तरीका है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के साथियों ने बड़ी मेहनत करके बिहार को उस जंगल राज से बाहर निकाला। आज NDA की सरकार मिलकर प्रयास कर रही है कि हर लाभार्थी के दरवाजे पर पहुंचें और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े। पिछले 10 सालों में बिहार के लोगों को केंद्र सरकार की ओर से 50,000 करोड़ का लाभ सीधे आपके खाते में पहुंचा दिया गया।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि अररिया और सुपौल के बाद खातों में पीएम सम्मान किसान निधि के 1600 करोड रुपए भेजे गए जिसमें कोई बिचौलिया नहीं, कोई चोरी नहीं। दोनों जिलों में गरीबों को 3 लाख पक्के घर दिए गए। माता बहन और बेटियों के जीवन को आसान बनाना ही NDA की प्राथमिकता है। घर में उन्हें शौचालय, नल से जल, मुफ़्त बिजली कनेक्शन, मुफ़्त गैस कनेक्शन और मुफ्त राशन दिए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख के मुक्त इलाज का का लाभ दिया गया। अब एक नई योजना लेकर केंद्र सरकार आपके पास आई है। अब हर गरीब और अमीर परिवार के 70 साल के बुजुर्ग को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा जिसके तहत उन्हें पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी।
कांग्रेस आरजेडी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने आपका हक छीनने का काम किया। अब दलित पिछड़ा और आदिवासियों का आरक्षण छीनने की साजिश चल रही ह। बाबा साहेब अंबेडकर ने साफ कहा कि भारत में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस पूरे देश में धर्म आधारित आरक्षण के लिए पूरा जोर लगा रही है। आरक्षण का कर्नाटक मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहती है। ओबीसी समाज को 27 परसेंट का जो आरक्षण दिया जाता है उसमें चोरी का खेल किया जा रहा है। उसमें से आरक्षण का हिस्सा काटकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को देने की तैयारी चल रही है। अपने इस प्रयास में सुप्रीम कोर्ट और संविधान से बचने के लिए इंडी गठबंधन ने पर्दे पीछे खेल किया। रातों-रात सभी मुसलमान को ओबीसी बना दिया गया और ओबीसी समाज के 27 परसेंट आरक्षण का बड़ा हिस्सा मुस्लिम धर्म के लोगों को दे दिया गया। यही काम कांग्रेस और बिहार समेत देश के और हिस्सों में करना चाहती है और आरजेडी कांग्रेस के इस पाप में समर्थन दे रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
