• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सलमान से पंगा लेकर फंस गया लॉरेंस और उसका भाई, पुलिस का बड़ा ऐक्शन

सलमान से पंगा लेकर फंस गया लॉरेंस और उसका भाई, पुलिस का बड़ा ऐक्शन

April 27, 2024
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पार्टी लाइन बनाम व्यक्तिगत राय, कांग्रेस में फिर गहराया मतभेद

June 21, 2026
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

सलमान से पंगा लेकर फंस गया लॉरेंस और उसका भाई, पुलिस का बड़ा ऐक्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
सलमान से पंगा लेकर फंस गया लॉरेंस और उसका भाई, पुलिस का बड़ा ऐक्शन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से पंगा लेना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे उसके भाई अनमोल को भारी पड़ गया है। दरअसल, मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, लॉरेंस की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है और वह इस मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया। उन्होंने कहा,” अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है तथा अमेरिका आता-जाता है। जिस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका आईपी पता पुर्तगाल का निकला।”

पुलिस के अनुसार कथित हमलावर (शूटर) विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था। विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं तथा उन्हें 15 मार्च को सोनू बिश्नोई एवं अनुज तपन ने दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराये थे। पुलिस के मुताबिक सोनू बिश्नोई और तपन फाजिल्का के रहने वाले हैं तथा फाजिल्का पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के मूल स्थान के समीप है। अधिकारी ने कहा, ” दोनों (सोनू एवं तपन) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं।”

दो आरोपियों को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
वहीं, मुंबई की एक अदालत ने बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को शुक्रवार को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। दोनों पर गोलीबारी करने वालों को कथित तौर पर हथियार और कारतूस मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि आरोपियों की अपराध में संलिप्तता थी और उन्हें तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Previous Post

क्रिकेट बेसबॉल में…PBKS की वर्ल्ड रिकॉर्ड चेज के बाद बोले सैम कुर्रन

Next Post

चुनाव लड़ेगा अमृतपाल सिंह, मां ने किया कंफर्म; इस सीट से ठोकेगा दावा

Next Post
जॉर्जिया में ISI की ट्रेनिंग, SFJ से कैसे जुड़ा; अब अमृतपाल सिंह खोलेगा अपने आकाओं के राज

चुनाव लड़ेगा अमृतपाल सिंह, मां ने किया कंफर्म; इस सीट से ठोकेगा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
  • नीट री-एग्जाम आज: IAF की उड़ानें, AI से CCTV मॉनिटरिंग, हजारों जैमर
  • राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट
  • कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग
  • विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In