• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
NOTA को मिला बहुमत तो दोबारा होंगे इलेक्शन? SC ने ECI से मांगा जवाब

NOTA को मिला बहुमत तो दोबारा होंगे इलेक्शन? SC ने ECI से मांगा जवाब

April 27, 2024
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

NOTA को मिला बहुमत तो दोबारा होंगे इलेक्शन? SC ने ECI से मांगा जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
NOTA को मिला बहुमत तो दोबारा होंगे इलेक्शन? SC ने ECI से मांगा जवाब

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत लोकसभा सीट पर निर्विरोध चुनाव जीतने जैसी स्थिति से बचने के लिए नोटा को भी एक काल्पनिक उम्मीदवार का दर्जा देने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में उन संसदीय सीटों पर दोबारा ‌चुनाव कराने के लिए कानून बनाने का आदेश देने की मांग की गई है, जहां नोटा को सर्वाधिक वोट मिले।

यह याचिका प्रेरक वक्ता व लेखक शिव खेड़ा की ओर से दाखिल की गई है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाल और मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि हम इस याचिका पर सुनवाई करेंगे, इसलिए केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा है कि यह चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी है, देखते हैं निर्वाचन आयोग क्या जवाब देता है।

शिव खेड़ा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने पीठ को सूरत लोकसभा चुनाव की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूरत में चूंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था, इसलिए सभी को केवल एक ही उम्मीदवार के लिए जाना पड़ा। वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरनारायण ने पीठ से कहा कि यदि नोटा को भी उम्मीदवार का दर्जा दिया जाता है तो किसी भी चुनाव में सूरत जैसी स्थिति से बचा जा सकता है। याचिका में नोटा से कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों को पांच साल की अवधि के लिए सभी चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का भी आदेश देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक जनहित याचिका पर पारित फैसले के बाद नवंबर 2013 में निर्वाचन आयोग और विभिन्न राज्य निर्वाचन आयोगों ने केंद्रीय स्तर और साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों में ईवीएमएस में उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प पेश किया था।

कई राज्यों में किए गए हैं बदलाव
याचिका में कहा गया है कि नोटा के रूप में सबसे बड़ा बदलाव महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और पुडुचेरी में देखा गया। संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने घोषणा की कि यदि नोटा किसी भी चुनाव में विजेता के रूप में उभरा, तो अनिवार्य रूप से पुनर्मतदान होगा। नोटा के प्रावधान को लागू किए जाने के बाद से चुनावी प्रणाली में यह पहला महत्वपूर्ण बदलाव था। याचिका में कहा कि संबंधित राज्य चुनाव आयोगों द्वारा जारी अधिसूचना में नोटा को एक काल्पनिक उम्मीदवार माना गया है और इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि नोटा को सबसे अधिक वोट मिलता है, तो दूसरे सबसे बड़े उम्मीदवार को विजेता घोषित करना नोटा के अंतर्निहित सिद्धांत और उद्देश्य का उल्लंघन होगा।

नोटा लागू करने का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ
याचिकाकर्ता ने कहा है कि 2013 के बाद से नोटा लागू किए जाने के बाद भी वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ है, जो होना चाहिए था। याचिकाकर्ता ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का नोटा लागू करने का मकसद यह था कि नोटा से चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि यह हासिल हो सका है। याचिका में कहा गया है कि ऐसा केवल तभी किया जा सकता है जब चुनाव आयोग, राज्य और केंद्र महाराष्ट्र, दिल्ली, पुडुचेरी और हरियाणा की तरह नोटा को भी अधिकार दे। याचिका में यह भी है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में नोटा का विकल्प हमारी चुनावी प्रणाली में मतदाता के पास मौजूद ‘अस्वीकार करने के अधिकार’ का परिणाम है और भारत से पहले 13 अन्य देशों ने नकारात्मक मतदान या अस्वीकार करने का अधिकार अपनाया था।

 

Previous Post

नीतीश के दावे को खड़गे ने किया खारिज, बोले- मेरे कारण बना INDIA गठबंधन

Next Post

रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

Next Post
रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In