• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

April 27, 2024
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस रैली मेन उनके हाथ में एक खाली लोटा था। इसे दिखाकर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी ने आपका सारा धन लूट लिया और आपको खाली बर्तन लौटा दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब ‘भारतीय चोंबू पार्टी’ है। बता दें कि कन्नड़ में लोटे को ही चोंबू कहते हैं।

गांधी ने कहा, ‘मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है। केवल एक प्रतिशत लोग देश की 40 प्रतिशत संपदा पर नियंत्रण रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाई को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है।

कांग्रेस की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं।’ गांधी ने कांग्रेस शासित कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय और बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपने प्रधानमंत्री के भाषण सुने हैं। वह डरे हुए हैं। हो सकता है कि वह मंच पर आंसू बहाने लगें।’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया रैलियों में कांग्रेस को ‘मंगलसूत्र’, ‘संपदा पुनर्वितरण’ और ‘विरासत कर’ जैसे आरोपों से घेरने का प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर अनेक तरीके से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे।’

गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों, अल्पसंख्यकों और सामान्य श्रेणी के निर्धन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘मैं आपको केवल एक वाक्य में अपनी बात साफ कर दूंगा। मोदी ने इन अरबपतियों को जो संपदा दी है, वो पैसा हम देश की गरीब जनता को देने जा रहे हैं।’

कांग्रेस नेता ने युवाओं से वादा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ‘अग्निवीर’ योजना को समाप्त कर देगी। गांधी ने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं। वह अग्निवीर योजना लाए, जो भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है। हम इसे समाप्त करेंगे।’ कांग्रेस सांसद ने मोदी पर त्रुटिपूर्ण जीएसटी प्रणाली लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा चुनाव सामान्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘ये वैसे चुनाव नहीं हैं जैसे पहले होते थे।  क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार एक पार्टी और एक व्यक्ति संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं।’

 

Previous Post

NOTA को मिला बहुमत तो दोबारा होंगे इलेक्शन? SC ने ECI से मांगा जवाब

Next Post

चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

Next Post
चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
  • राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी
  • भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव
  • टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In