• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

April 27, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
चिया सीड्स के हैं कई फायदे, आपको पता है खाने और स्टोर करने का तरीका?

Image Courtesy: Google

अपनी रसोई में झांककर देखिए। वहां आपको तरह-तरह के बीज मिल जाएंगे। सौंफ, अजवाइन, अलसी, तिल, मेथी दाना आदि तो बस कुछ उदाहरण भर हैं। इनका प्रयोग हम अपने दैनिक खानपान में करते हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि इनके अलावा भी कई और बीज हैं, जिनका उपयोग आप अपने कुकिंग में कर सकती हैं। उनमें से ही एक है, चिया सीड्स। यह सच है कि आज चिया सीड का नाम काफी सुनने में आ रहा है। पर, आज से दो दशक पहले तक मुझे भी इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी।

वजन कम करने के सिलसिले में एक डाइटीशियन ने मुझे रात में एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में भिगोकर, सुबह उसमें एक चम्मच विनिगर मिलाकर पीने की सलाह दी थी। मुझे ताज्जुब हुआ कि दो महीने में मेरा वजन बिल्कुल ठीक हो गया। यदि आप भी अपने खानपान और सेहत को लेकर हमेशा सचेत रहती हैं तो सुपर फूड कहे जाने वाले इस चिया सीड्स का उपयोग जरूर करें।

यह आज के समय में सबसे लोकप्रिय सामग्री में से एक है। चिया सीड्स आकार में बहुत ही छोटे होते हैं और काले-सफेद व ग्रे रंग में पाए जाते हैं। येअपने वजन से 10 गुना ज्यादा पानी सोख लेते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इनका स्वाद अखरोट से मिलता-जुलता है। विदेशों में तो इनका सेवन लंबे समय से होता आया है, पर अब हमारे यहां भी इसका उपयोग काफी होने लगा है। ये बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और इनमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

सब्जा के बीज से अलग है यह
कुछ लोग चिया सीड्स को सब्जा के बीज  मानने की गलती कर बैठते हैं। सब्जा के बीज काले रंग के और दिखने में गोल होते हैं। इन्हें तुलसी के बीज के नाम से भी जाना जाता है। चिया सीड्स काले, ग्रे और सफेद होते हैं। सब्जा के बीज चिया सीड्स के मुकाबले आकार में थोड़े बड़े होते हैं। सब्जा के बीजों को कच्चा नहीं खाया जा सकता, जबकि चिया सीड्स कच्चा खाने में क्रंची लगते हैं । दोनों के गुण भी अलग होते हैं।

ऐसे करें स्टोर
• सस्ते के चक्कर में चिया सीड्स की गुणवत्ता से समझौता नहीं करें।
• सीड्स को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे एयर टाइट डिब्बे में अंधेरी जगह पर रखें।
• ये फ्रिज में भी रखे जा सकते हैं। फ्रिज में स्टोर करने से ये छह माह से लेकर एक साल तक इस्तेमाल योग्य रहते हैं।
• इन्हें भिगोने से पहले जांच लें कि उनमें ताजी खुशबू आ रही है या नहीं। भिगोने के बाद इनमें हल्का पौष्टिक स्वाद आता है और इसकी बनावट जेल की तरह हो जाती है।

खाने में ऐसे करें इस्तेमाल
• मैं एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो देती हूं। सुबह इसमें एक चम्मच सत्तू, काला नमक ,सफेद नमक, नीबू का रस और यदि इच्छा हो तो थोड़ी चीनी डाल देती हूं। बढ़िया चिया सीड्स वाला सत्तू ड्रिंक तैयार है। गर्मी के दिनों में इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा सा रहता है ।
• चिया एनर्जी ड्रिंक बनाने के लिए भिगोई  हुई चिया सीड्स में शहद व नीबू का रस मिलाएं और खाली पेट उसका पानी पिएं व सीड्स को चबाकर खाएं। पाचन दुरुस्त रहेगा।
• भीगे हुए चिया सीड्स को स्मूदी में, र्पुंडग में, जूस में डालें और पिएं।
• जैम, दही ,आइसक्रीम आदि पर इसे ऐसे ही छिड़के और स्वाद लें।
• कभी-कभी मैं चिया सीड्स का पाउडर बनाकर भी दही पर डालती हूं, तो कभी ऑलिव ऑयल शहद और नीबू के रस के साथ अच्छी तरह मिलाकर सलाद ड्र्रेंसग में उपयोग करती हूं।
• खजूर के साथ ड्राई फ्रूट और चिया सीड्स मिलाकर आप ग्रेनोला बार भी तैयार कर सकती हैं।

सेहत का रखवाला
• चिया सीड्स के सेवन से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं क्योंकि यह कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है।
• रक्त शर्करा के स्तर को भी चिया सीड्स नियंत्रित करती है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शर्करा को नियंत्रित कर इसे रक्त प्रवाह में अवशोषित नहीं होने देता।
• फाइबर की अधिक मात्रा के कारण इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है।
• यह शाकाहारी लोगों के लिए अंडे का अच्छा विकल्प  है।
• चिया सीड्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से पेट की सेहत दुरुस्त रहती है।
• इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Previous Post

रैली में अचानक खाली लोटा क्यों दिखाने लगे राहुल गांधी? बताई यह वजह

Next Post

इस कारोबार को खरीदने के मूड में पतंजलि फूड्स, जानें रामदेव की कंपनी का प्लान

Next Post
राम सबके हैं, यह देश भी सभी का है; RSS नेता के बयान पर बोले रामदेव

इस कारोबार को खरीदने के मूड में पतंजलि फूड्स, जानें रामदेव की कंपनी का प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In