फिरोजाबाद:सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कांग्रेस,बसपा और सपा पर खूब बरसे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में देश के लोग भूखे मरते थे और आतंकवादी बिरयानी खाते थे। किसी दल का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्रवाई करती है तो लोग उनके घर जाकर फातिमा पड़ते हैं। शनिवार को सीएम हाथरस के सिकन्दराराऊ मे भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के समर्थन मे जनसभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास किया है। योगी ने कहा कि कांग्रेस देश का विभाजन चाहती है। पहले गरीब के पैसे को कांग्रेस,सपा और बसपा के दलाल पैसा खा जाते थे। अब पैसा खाते मे जाता है। पहले आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। कुछ लोग फातिमा पड़ने लोगो के घर जाते हैं। कांग्रेस देश का विभाजन चाहती है। उन्होंने काग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राम कृष्ण के असितत्व पर सवाल खड़े करते हैं। काग्रेस मुसलमानों को उनके पसन्द का खाना देनी की बात कर रही है। क्या देश के लोग गोकशी चाहिगे।
राजवीर को किया याद
सीएम योगी ने हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर को याद किया। उनकी तारीफ करते हुए श्रदांजलि दी। उनके पिता किशन लाल का भी जिक्र किया।
अहेरिया समाज की दुखती रग पर रखा हाथ
सीएम ने कहा कि हाथरस के अहेरिया समाज पहले अनुसूचित जाति में शामिल किया गया था पर कांग्रेस ने वह खत्म कर दिया। प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मान दिलाने के लिऐ केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। अहेरिया समाज इसको लेकर कई बार आंदोलन कर चुका है।
व्यापारियों, उद्यमियों को परेशान किया तो आपका बोरिया बिस्तर बांध देंगे : सीएम योगी
हाथरस के बाद फिरोजाबाद पहुंचे सीएम योगी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार में सपा का समर्थन रहता था आतंकवादी विस्फोट करते थे। पाकिस्तान का हाथ होता था तो कांग्रेस कहती थी कि देखेंगे। अब कहीं पटाखा भी देश में फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले कहता है कि इसमें हमारा हाथ नहीं है। फिरोजाबाद से जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि पहले कांच का प्रोडक्ट बंदी के कगार पर था। केंद्र प्रदेश सरकार से सहयोग नहीं मिल पाता था। एनजीटी परेशान करती थी। भाजपा की सरकार में साफ कह दिया गया अगर व्यापारियों, उद्यमियों को परेशान किया तो आपका बोरिया बिस्तर बांध देंगे। योगी बोले, पहले विकास नहीं होता था कांग्रेस बसपा सपा के चट्टे बट्टे ही धनराशि डकार जाते थे। अयोध्या में हमला हुआ बजरंगबली के मंदिर वाराणसी में हमला हुआ न्यायपालिका पर हमला हुआ सीआरपीएफ कैंप रामपुर पर हमला हुआ सपा ने मुकदमे वापस लेने के लिए प्रयास किया न्यायपालिका ने करारा जवाब दिया आतंकवादियों के मुकदमे वापस नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने मंच से सवाल किया क्या सपा को वोट देंगे। विकास कार्यों पर डकैती एक ही परिवार लूट मचा रहा है महाभारत के सारे रिश्तेदार मैदान में है सुरक्षा से खिलवाड़ होता है। सीएम योगी बोले, भाजपा जाति में योजना का लाभ सबको दिया जाता है सबका साथ सबका विकास जो मोदी जी का नारा था वह साकार हो रहा है यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के मंसूबे खतरनाक है संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। संपत्ति आपके परिवार की है बांग्लादेशी घुसपैठियों को इस बांटने का काम किया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
