• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ईरान की कैद से जल्द होगी भारतीयों की रिहाई, बोला- ये हमारे लिए भी गंभीर चिंता का विषय

ईरान की कैद से जल्द होगी भारतीयों की रिहाई, बोला- ये हमारे लिए भी गंभीर चिंता का विषय

April 27, 2024
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ईरान की कैद से जल्द होगी भारतीयों की रिहाई, बोला- ये हमारे लिए भी गंभीर चिंता का विषय

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ईरान की कैद से जल्द होगी भारतीयों की रिहाई, बोला- ये हमारे लिए भी गंभीर चिंता का विषय

तेहरान:ईरानी सरकार ने कहा कि पुर्तगाली ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमएससी एरीज पर सवार चालक दल के सदस्यों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने पुर्तगाली समकक्ष पाउलो रंगेल को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। भारत के लिहाज से ये खबर राहत देने वाली है। क्योंकि इसमें भारत के भी 16 नागरिक शामिल हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर (आईआरजीसी) के विशेष नौसेना बलों ने 13 अप्रैल को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एमसीएस एरीज नाम के जहाज को कथित तौर पर इजराइल के साथ उसके तार जुड़े होने के मद्देनजर जब्त कर लिया था।

सीएनएन-न्यूज18 के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने कहा, “जहाज के चालक दल की स्वतंत्रता का मानवीय मुद्दा हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। हमने तेहरान में इन लोगों के राजदूतों को कांसुलर पहुंच प्रदान की है। इसके अलावा, हमने उन्हें पूरी आजादी और ट्रांसफर का सुविधा दी है।” हालांकि, ईरान ने उनकी रिलीज की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि 17 सदस्यीय भारतीय दल में से एक महिला सदस्य पहले ही घर लौट चुकी है। दो दिन भारत ने कहा था कि चालक दल में शामिल शेष 16 भारतीयों की वापसी में कुछ तकनीकी पहलू शामिल हैं। तेहरान में भारतीय मिशन और ईरानी सरकार के ‘संगठित प्रयासों’ के बाद 13 अप्रैल को जब्त किए गए पोत ‘एमएससी एरीज’ के 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को 18 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था।

यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि 16 भारतीयों का स्वास्थ्य अच्छा है। भारतीय मिशन को ईरानी अधिकारियों द्वारा भारतीयों तक राजनयिक पहुंच प्रदान की गई है। जयसवाल ने कहा कि एमएससी एरीज पर अब भी 16 भारतीय सवार हैं।

जयसवाल ने कहा, ‘‘इन 16 लोगों के लिए हमने राजनयिक पहुंच की मांग की थी जो हमें मिल गई। हमारे अधिकारी वहां गए और उनसे मुलाकात की। वे अपने परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा है और पोत पर उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​उनकी वापसी का सवाल है, तो इसमें कुछ तकनीकी पहलू शामिल हैं, कुछ संविदात्मक दायित्व हैं।’’ केरल के त्रिशूर के रहने वालीं जोसेफ 18 अप्रैल की दोपहर को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। कुल 17 भारतीय पोत के 25 सदस्यीय चालक दल का हिस्सा थे।

Previous Post

वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

Next Post

टुकड़ों में घर लाई थी मैं उनको, पिता राजीव गांधी का जिक्र कर मोदी पर बरसीं प्रियंका

Next Post
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी रैली में पार्टी का प्रचार किया

टुकड़ों में घर लाई थी मैं उनको, पिता राजीव गांधी का जिक्र कर मोदी पर बरसीं प्रियंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In