• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली

दिल्ली में हत्‍या, नेपाल भागने की कोशिश, गोरखपुर में पकड़े गए जहांगीरपुरी हत्‍याकांड के आरोपी

April 28, 2024
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका

June 23, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा

June 23, 2026
पेंटागन रिपोर्ट: अरुणाचल पर चीन का दावा ‘कोर इंटरेस्ट’ का हिस्सा

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर

June 23, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

दिल्ली में हत्‍या, नेपाल भागने की कोशिश, गोरखपुर में पकड़े गए जहांगीरपुरी हत्‍याकांड के आरोपी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली

symbolic picture

गोरखपुर:दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 37 साल की महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार दो आरोपियों को गोरखपुर की एसओजी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। नाबालिग मुख्य आरोपी नेपाल और उसका साथी बिहार का रहने वाला है। दोनों ट्रेन से उतरने के बाद यहां से बस पकड़कर नेपाल भागने की फिराक में थे। उन्हें कैंट थाने में दाखिल किया गया है। दिल्ली पुलिस गोरखपुर पहुंच गई है। वह आरोपियों को रिमांड पर लेकर जाएगी। मुख्य आरोपित का भाई फरार है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग ने अपने साथियों के साथ एक किशोरी के घर में घुसकर उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दिल्ली से ट्रेन पकड़कर आरोपित फरार हो गए थे। उधर, परिवारीजनों से पूछताछ के बाद पता चला कि उनमें से एक आरोपित नेपाल का रहने वाला है। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से मदद मांगी और गोरखपुर से लेकर नेपाल बॉर्डर तक की पुलिस को अलर्ट किया गया। दिल्ली से आने वाली ट्रेन, नेपाल जाने वाली बस व अन्य वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में गोरखपुर एसओजी ने मुख्य आरोपी और उसके साथी बिहार के बक्सर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी सूरज प्रताप सिंह को रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए गोरखपुर पहुंच गई है।

बेटी को भी अगवा कर चुका है आरोपी
मुख्य आरोपी ने इससे पहले महिला की नाबालिग बेटी को अगवा किया था। वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित ने किशोरी को दो महीने पहले अगवा किया था। पुलिस की मदद से किशोरी को उसके परिवारीजन नेपाल से लेकर आए थे। किशोरी पर कोई संकट न आए, इसलिए उस समय आरोपित पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। आरोपित से दूर रखने के लिए परिवार वालों ने किशोरी को हॉस्टल भेज दिया था पर आरोपित लगातार किशोरी की मां को फोन कर उसके बारे में पूछता था। साथ ही धमकी भी देता था कि वह किशोरी से शादी करेगा। उसकी मां द्वारा जानकारी न देने पर बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। उसका भाई बालिग भाई आफताब भी आरोपियों में शामिल है। जो फरार है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोनौली बॉर्डर पर रहा अलर्ट
हत्यारोपियों के नेपाल भागने की सूचना पर शनिवार को इंडो-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस हाईअलर्ट पर दिखी। सोनौली कोतवाली के एसओ अभिषेक सिंह ने नेपाल जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच शुरू करा दी। सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो भी जारी की गई थी। एसपी महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह पहले भी नेपाल भाग चुका था। इस बार हत्या के बाद उसके नेपाल भागने की आशंका को लेकर सरहदी क्षेत्र के सोनौली समेत सभी थानों को चौकन्ना कर दिया गया था। हालांकि, वह गोरखपुर में ही पकड़ लिया गया।

क्‍या बोली गोरखपुर पुलिस 

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना पर दो लोगों को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।

Previous Post

वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देने वाली मिसाइलों से लैस हुए लड़ाकू विमान, सुपरसोनिक गति से मार कर सकती है रैंपेज

Next Post

ग्वालियर में युवती से रेप, गोमांस खिलाने, धर्म बदलने के लिए टॉर्चर करने का आरोप

Next Post
राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

ग्वालियर में युवती से रेप, गोमांस खिलाने, धर्म बदलने के लिए टॉर्चर करने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी
  • भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल
  • “मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान
  • Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
  • सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In