पालघर: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद पालघर द्वारा श्री. कारूलाल जी सिंघवी निवासी नान्देशमा (उदयपुर) प्रवासी पालघर के नुतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से दि. 28 अप्रेल 2024 रविवार सुबह 10:00 बजे किया गया।
संस्कारक श्री. हितेश बदामिया, संस्कारक श्री. दिनेश राठौड़, संस्कारक श्री. नरेन्द्र जैन, संस्कारक श्री. विक्रम बाफना ने नमस्कार महामंत्र के मंगलमंत्रोचार के साथ भगवान पार्श्व स्तुति से कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की एवं समवेत मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ विधि को सानन्द संपादित किया। संस्कारको की प्रेरणा से घर के सभी छोटे- बड़े सदस्यो ने त्याग, प्रत्याख्यान किये। परिवार की ओर से श्री. देविलाल जी सिंघवी, श्री. भगवानलाल जी सिंघवी, श्री. जगदीश जी दोषी, श्री. विजय जी सिंघवी ने तेयुप और संस्कारको के प्रति आभार व्यक्त कर जैन संस्कार विधि की प्रशंसा की।
परिषद की ओर से तेयुप अध्यक्ष प्रदीप सिंघवी, मंत्री जयेश राठौड ने मंगल भावना पत्रक भेंट स्वरूप दिया गया। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी दिनेश राठोड़।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत


