• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे पर बोले तेजस्वी यादव

बेरोजगारी से सबसे अधिक हिंदू प्रभावित, सत्ता में आने पर अग्निवीर को खत्म कर देंगे: तेजस्वी यादव

April 29, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

June 28, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार

June 28, 2026
कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

June 28, 2026
कैलास मानसरोवर

कैलाश यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज रखें तैयार, विदेश मंत्रालय की अपील

June 28, 2026
250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

June 28, 2026
भारत ने रचा इतिहास: दुनिया का पहला न्यूक्लियर-आधारित हाइड्रोजन हब लॉन्च

परमाणु ऊर्जा से हरित भविष्य तक: भारत की निर्णायक वैज्ञानिक छलांग

June 28, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

मानसून का बड़ा असर: देशभर में बारिश और गर्मी का मिला-जुला दौर

June 28, 2026
फडणवीस

टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस सख्त, बोले– किसी को बख्शा नहीं जाएगा; SIT जांच शुरू

June 28, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी का आरोप— पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर प्रहार

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बेरोजगारी से सबसे अधिक हिंदू प्रभावित, सत्ता में आने पर अग्निवीर को खत्म कर देंगे: तेजस्वी यादव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे पर बोले तेजस्वी यादव

File Photo

पटना:आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभाओं के दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। इस बीच हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत के दौरान कई सवालों का का जवाब दिया। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी घबराए हुए हैं। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं। बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई के सबसे अधिक हिंदू ही प्रभावित हैं। तेजस्वी ने ऐलान करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे।

पीएम पर हमल बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमें पहले ही पता था कि नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम और सनातन धर्म जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री अपने 10 वर्षों के शासन के दौरान सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसी कोई बात अपनी चुनावी सभाओं के दौरान नहीं की।

सूरत में बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने और चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि हमें इस बात की चिंता है कि वे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को ऐसी बातों का ध्यान रखना चाहिए और हम इस मुद्दे को बार-बार उठा भी रहे हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि एनडीए दोहरी सत्ता विरोधी लहर से जूझ रहा है। जतना पूछती है कि डबल इंजन सरकार ने पिछले दशक में हमारे लिए क्या किया है। सोशल मीडिया पर 2014, 2015, 2019 और 2020 के पीएम मोदी के भाषणों की रिकॉर्डिंग चला रही है और सवाल कर रही है कि जो उन्होंने वादा किया था, उनका क्या हुआ। तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के सवालों का सामना नहीं कर सकते हैं।

चुनावी सभाओं में अग्निवीर का मुद्दा उठाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि रेलवे या सेना के लोग जानते हैं कि चार साल में आधा समय ट्रेनिंग पर खर्च हो जायेगा। चार साल बाद वे क्या करेंगे? न पेंशन है, न शहीद का दर्जा। लोग उम्मीद करते हैं कि विपक्ष इस योजना के खिलाफ बोलेगा और हमने ऐसा ही किया है और अगर हम सत्ता में आए तो हम इसे खत्म भी कर देंगे।

दो राज्यों के मुख्यमंत्री (दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और झारखंड के हेमंत सोरेन) जेल में हैं, क्या विपक्षी नेताओं पर इसका कोई असर पड़ेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले बताया, एनडीए बैकफुट पर है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए हर संभव कोशिश की है। हालाकि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसने हम सभी को एकजुट होकर और मजबूती से लड़ने के लिए प्रेरित भी किया है।

बहन रोहिणी अचार्य को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह बहुत अच्छा काम करेंगी और उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। विपक्षी नेता उन पर हमला कर रहे हैं क्योंकि उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि रोहिणी व्यक्तिगत और राजनीतिक तौर पर बहुत मजबूत हैं और चुनाव में जीत हासिल करेंगी।

 

Previous Post

400 गेट, 26 करोड़ की क्षमता; यहां बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

Next Post

राघव चड्ढा की तुलना विजय माल्या से करने पर पंजाब में यूट्यूब चैनल के खिलाफ FIR

Next Post
पंजाब के बाद राघव चड्ढा को गुजरात चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी देगी ‘आप

राघव चड्ढा की तुलना विजय माल्या से करने पर पंजाब में यूट्यूब चैनल के खिलाफ FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता
  • राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
  • मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार
  • अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई
  • होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In