• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी मामला: मुश्किलों में फंस सकते हैं कांग्रेस नेता उदित राज, NCW भेज रहा नोटिस

सिर्फ गुटबाजी और फ्रेंचाइजी सिस्टम बना दिया… लवली के इस्तीफे पर भड़के उदित राज

April 29, 2024
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

June 29, 2026
सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

June 29, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 29 जून 2026

June 29, 2026
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

एक रन से हारा भारत, आयरलैंड ने 2-0 से टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

June 28, 2026
भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ की चुनौती, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी परीक्षा

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर

June 28, 2026
विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

June 28, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना

June 28, 2026
सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

June 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

June 28, 2026
दिल्ली से शेख हसीना का तीखा हमला, चुनावी दौर में बांग्लादेश की राजनीति उबाल पर

‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान

June 28, 2026
सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

June 28, 2026
अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

सिर्फ गुटबाजी और फ्रेंचाइजी सिस्टम बना दिया… लवली के इस्तीफे पर भड़के उदित राज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी मामला: मुश्किलों में फंस सकते हैं कांग्रेस नेता उदित राज, NCW भेज रहा नोटिस

File Photo

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अरविंद सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस्तीफा देते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से गठबंधन और कन्हैया कुमार और उदित राज का नाम लिए बगैर बाहरियों को टिकट देने का आरोप लगाया था। अब उनके इस पत्र पर उदित राज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि किसी के आने जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होता। पार्टी बड़ी होती है व्यक्तित्व नहीं।

उन्होंने कहा, याद रखना मेरी बात, अब पार्टी खड़ी होगी।  जो 15 साल विधायक और 20 साल मंत्री रहा। पार्टी संघर्ष कर रही थी लेकिन उन्होंने पार्टी को खड़ा करने के लिए क्या किया? सिर्फ गुटबाजी और फ्रेंचाइजी सिस्टम बना दिया है। बिचौलिए थे, वह काम नहीं करते हैं सिर्फ चेले पालते हैं। इस चेले सिस्टम की वजह से ही पार्टी से नए लोग नहीं जुड़ रहे। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी लवली के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनका इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। अरविन्दर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद हमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा कोई काम रुक जाएगा या हमारे उम्मीदवार हार जाएंगे। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें कई जगहों पर रोका क्योंकि जिन लोगों को प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए था, उन्हें प्रमोशन दिया जा रहा था। और इससे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर प्रभाव पड़ा…”

दीपक बाबरिया पर भी लगाए थे आरोप

बता दें, लवली सिंह ने अपने इस्तीफे में दीपक बाबरिया पर भी कई आरोप लगाए थे। लवली ने कहा था कि वह अपने आप को  लाचार महसूस कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर दीपक बाबरिया रोक लगा देते थे। इस बीच, बाबरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) के सभी नेताओं को विश्वास में लिया गया था और लवली को पार्टी समिति के समक्ष अपने विचार रखने चाहिए थे।

बाबरिया ने कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि लवली का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहा है, लेकिन इसका कांग्रेस के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बाबरिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से पहले डीपीसीसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिया गया था। वह (लवली) सभी समितियों का हिस्सा थे। उन्हें उसी समय अपनी आपत्ति उठानी चाहिए थी। जो कोई भी किसी पार्टी या पद से खुद को दूर करता है, वह ऐसा करने का कारण ढूंढ़ लेता है।’’

उन्होंने लवली की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाया और इतना बड़ा पद दिया, लेकिन उन्होंने जो किया वह दुखद है। उनके इस्तीफे से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और मुझे विश्वास है कि हम चुनाव में हम अपने हिस्से की दिल्ली की तीनों लोकसभा सीट जीतेंगे।’’

Previous Post

‘सभी अच्छे लोगों ने कांग्रेस छोड़ दी है’, अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर और क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

Next Post

चुनाव प्रक्रिया दूषित करते हैं अपराधी छवि वाले नेता, इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

Next Post
स्कूल के बगल में शराब ठेका; पांच साल का बच्चा पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार से जवाब तलब

चुनाव प्रक्रिया दूषित करते हैं अपराधी छवि वाले नेता, इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम
  • सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है
  • आज का राशिफल : 29 जून 2026
  • एक रन से हारा भारत, आयरलैंड ने 2-0 से टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
  • ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In