• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2024
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

June 29, 2026
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

June 29, 2026
अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

June 29, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

June 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया

June 29, 2026
गंभीर

टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष

June 29, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर

June 29, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ

June 29, 2026
शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

शीतला माता मंदिर में आषाढ़ मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

June 29, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा में बड़ा खुलासा: फर्जी जॉब पोर्टल से 250 युवाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

10 वर्षीय बच्चे की हत्या: बदले की आग में हुई हैवानियत

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

गढ़ी गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय ज्योतिचरण से बना पावन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
गुस्सा मनुष्य का शत्रु, क्षमा और शांति का करें विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

गढ़ी गांव, बीड (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र की विस्तारित यात्रा कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, मानवता के मसीहा, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए अब औरंगाबाद की गतिमान हैं। यहां आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में अक्षय तृतीया का महनीय कार्यक्रम समायोजित होना है। सोमवार को प्रातःकाल शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने हीरापुर गांव से मंगल प्रस्थान किया। सायंकालीन विहार कर हीरापुर में आचार्यश्री के पदार्पण के उपरान्त देर रात वर्षा भी हुई थी। इस कारण आज प्रातःकाल का मौसम कुछ ठंडा था, किन्तु उमस से भरा हुआ था। मार्ग के दोनों ओर दूर-दूर तक पवनचक्कियां नजर आ रही थीं। इस क्षेत्र में लगी पवनचक्कियों के माध्यम से बिजली उत्पादन किया जाता है। मार्ग के अनेक स्थानों पर श्रद्धा-भक्ति से युक्त ग्रामीण आचार्यश्री के दर्शन से लाभान्वित हो रहे थे। एक स्थान पर तो एक आदमी आचार्यश्री को प्रणाम करने के उपरान्त चाय की मनुहार की, किन्तु उसे जैन साधुचर्या की अवगति दी गई। लगभग दस किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री गढ़ी गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पधारे।

विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित श्रद्धालु जनता को अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आदमी के भीतर कषाय के रूप में वृत्तियां होती हैं। आठ प्रकार की आत्माएं बताई गई हैं। इनमें एक द्रव्य आत्मा होती है। यह आत्मा सिद्ध हों, मनुष्य हो अन्यथा कोई भी संसारी जीव हो, द्रव्य आत्मा सभी में होती है। एक और आत्मा होती है- उपयोग आत्मा। यह आत्मा भी सभी जीवों में होती है। द्रव्य और उपयोग आत्मा दोनों का साहचर्य है। दर्शन आत्मा भी सभी जीव में होती हैं। इस प्रकार द्रव्य, उपयोग और दर्शन आत्माएं हर जीव में उपलब्ध होती हैं। शेष पांच आत्माएं किसी जीव में होती हैं तो किसी जीव में नहीं भी होती हैं। कषाय, योग, ज्ञान, चारित्र व वीर्य कुछ जीवों में होती हैं तो कुछ आत्माएं नहीं भी होती हैं।

आदमी के भीतर कषाय आत्मा कभी प्रकट रूप में तो कभी सुसुप्तावस्था मंे रहती है। इसमें एक कषाय है-गुस्सा। सामान्य आदमी में मानों कभी गुस्से का उफान आता है। उसमें आदमी मौखिक, शारीरिक हिंसा भी कर लेता है। गुस्से को आदमी की दुर्बलता भी कहा जाता है। यह स्वयं उस आदमी का भी नुक्सान करता है और दूसरे का भी नुक्सान करता है। आदमी को यह प्रयास करना चाहिए कि वह गुस्से को उपशांत रखने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से रूपी कषाय को समाप्त करने के लिए आदमी के भीतर क्षमा भाव का विकास हो। कहा गया है कि जिस आदमी के पास क्षमा रूपी खड्ग हो तो दुर्जन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। परिवार, समाज व राष्ट्र कहीं भी हो, गुस्सा काम का चीज नहीं होता। गुस्सा मनुष्य का शत्रु होता है। इसलिए आदमी को जितना संभव हो सके, शांति रखने की प्रयास करना चाहिए व गुस्से से यथोचित रूप में बचने का प्रयास करना चाहिए।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिवार को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि आज यहां आना हुआ है। यहां भी जितना संभव हो सके, अच्छे संस्कारों का विकास होता रहे।

Previous Post

ममता सरकार को SC से बड़ी राहत, शिक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच पर रोक

Next Post

शाह ने इंडी गठबंधन को बताया फ्लॉप, लालू-तेजस्वी को भी घेरा

Next Post
डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, एक इंच भी नहीं ले सकता; असम में गरजे अमित शाह

शाह ने इंडी गठबंधन को बताया फ्लॉप, लालू-तेजस्वी को भी घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
  • नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें
  • अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता
  • अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट
  • अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In