• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सातवें चरण में कई दिग्गजों के बीच होगी दमदार फाइट; आरके सिंह, कुशवाहा, मीसा भारती और रविशंकर चुनावी मैदान में

7वें चरण में कई दिग्गज में दमदार फाइट; कुशवाहा, मीसा, रविशंकर मैदान मे

May 15, 2024
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

April 21, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

April 21, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

April 21, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

April 21, 2026
कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

April 21, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार

April 21, 2026
पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

April 21, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान

April 21, 2026
एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

7वें चरण में कई दिग्गज में दमदार फाइट; कुशवाहा, मीसा, रविशंकर मैदान मे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
सातवें चरण में कई दिग्गजों के बीच होगी दमदार फाइट; आरके सिंह, कुशवाहा, मीसा भारती और रविशंकर चुनावी मैदान में

पटना। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की जिन आठ सीटों पर चुनाव होने वाला है, उनमें कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सातवें चरण में पाटलिपुत्र, पटना साहिब, काराकाट, बक्सर, आरा, नालंदा, सासाराम (सु.) और जहानाबाद में एक जून को मतदान है। मंगलवार को नामांकन की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद चुनावी लड़ाई की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। इस चरण में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत तीन पूर्व मंत्री मैदान में हैं। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव शामिल हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती भी पाटलिपुत्र सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इन वजहों से बिहार में सातवें चरण के चुनाव पर पूरे देश की नजर है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार आरके सिंह तीसरी बार आरा से मैदान में हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव वह यहां से जीते हैं। इस बार उनकी लड़ाई भाकपा माले के सुदामा प्रसाद से है। 2019 में उन्होंने भाकपा माले के उम्मीदवार राजू यादव को 1.47 लाख वोटों से हराया था। इस बार आरके सिंह के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

वहीं, पटना साहिब में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद लगातार दूसरी बार मैदान में हैं। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शुत्रघ्न सिन्हा को हराया था। इस बार उनका सामना पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अविजित से है। पाटलिपुत्र सीट पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव भी हैट्रिक बनाने की आस लिए उतरे हैं। उनका सामना पिछले दो बार की तरह लालू यादव की बड़ी बेटी डॉ. मीसा भारती से है। इस सीट पर 2014 और 2019 के चुनाव में मीसा भारती को रामकृपाल ने हराया था।

काराकाट में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाकपा माले के राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। यहां पर भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह ने निर्दलीय मैदान में उतर कर लड़ाई को त्रिकोणीय और कांटे का बना दिया है। चुनाव के पहले ही इस सीट की लड़ाई सुर्खियों में है। 2019 में इस सीट से जेडीयू के महाबली सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को हराया था। तब, उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन का हिस्सा थे। इस बार यह सीट एनडीए के तहत राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गई है।

सासाराम और बक्सर में नए चेहरे
बक्सर से बीजेपी के मिथिलेश तिवारी और आरजेडी के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बीच लड़ाई है। पिछले दो चुनाव यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जीते थे। इस बार बीजेपी ने उनकी जगह मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा है। सासाराम में बीजेपी के शिवेश राम की लड़ाई कांग्रेस के मनोज कुमार से है। 2014 और 2019 में इस सीट पर बीजेपी के छेदी पासवान ने जीत दर्ज की थी। पर, इस बार बीजेपी ने उम्मीदवार बदल दिया है। मौजूदा सांसद छेदी पासवान बेटिकट हो गए हैं।

जहानाबाद में पुराने पहलवानों में भिड़ंत
नालंदा से मौजूदा सांसद जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार तीसरी बार मैदान में हैं। उनकी लड़ाई सीपीआई माले के उम्मीदवार संदीप सौरभ से है। वहीं, जहानाबाद में दूसरी बार जेडीयू के मौजूदा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और आरजेडी  के सुरेंद्र यादव से है। पिछली बार चंद्रवंशी ने 1700 मतों के अंतर से सुरेंद्र यादव को हराया था। पूर्व सांसद अरुण कुमार भी बसपा के टिकट पर उतरे हैं।

Tags: 2024 lok sabha elections 2024 लोकसभा चुनाव
Previous Post

‘मुझे एक बार मारेंगे, कई बार मार खाने के लिए तैयार रहें’, बोलीं कंगना

Next Post

मल्लिकार्जुन खड़गे-अखिलेश यादव लखनऊ में करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

Next Post
मल्लिकार्जुन खड़गे-अखिलेश यादव लखनऊ में करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

मल्लिकार्जुन खड़गे-अखिलेश यादव लखनऊ में करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश
  • शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट
  • करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए
  • मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In