• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कतर से मिली 60 दिनों की मोहलत, पूर्व नौसैनिकों के मामले में क्या करेगा भारत; विदेश मंत्रालय ने बताया

पीओके में हो रही संसाधनों की लूट, भारत ने बताया क्यों भड़के हैं वहां के लोग

May 17, 2024
भारत-दक्षिण अफ्रीका

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

June 21, 2026
“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 21, 2026
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पीओके में हो रही संसाधनों की लूट, भारत ने बताया क्यों भड़के हैं वहां के लोग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 17, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कतर से मिली 60 दिनों की मोहलत, पूर्व नौसैनिकों के मामले में क्या करेगा भारत; विदेश मंत्रालय ने बताया

File Photo

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले कई दिनों से भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले दिनों पीओके में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलाए जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अब इसको लेकर भारत ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पीओके में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरा कहा कि पीओके के संसाधनों की लूट हो रही है जिससे वहां के लोग गुस्से में हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमने पिछले कुछ दिनों में वहां हुए विरोध प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी है… ये विरोध प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि वहां की नीतियों के कारण संसाधनों की लूट हो रही है और लोगों को उनके संसाधनों से वंचित किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन इसी का परिणाम है। प्रशासन लोगों का शोषण कर रहा है… जहां तक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का सवाल है, तो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू, लद्दाख और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेगा।”

उन्होंने कहा, “ऐसी शोषणकारी नीतियां स्थानीय लोगों को उनके संसाधनों और उनके लाभों पर अधिकार से वंचित करती हैं।” जयसवाल ने आगे कहा कि यह मुद्दा भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को प्रभावित करता है। भारत ने हमेशा यह कहा है कि पाकिस्तान ने 1947 में आजादी के बाद से तत्कालीन भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

खबरों के मुताबिक, पीओके में प्रदर्शनकारी गेहूं के आटे की ऊंची कीमतों और बिजली के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और क्षेत्रीय सरकार के बीच गतिरोध बढ़ने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्षेत्र के लिए 23 अरब रुपये की सब्सिडी की तत्काल मंजूरी दी थी। खबर के मुताबिक, सब्सिडी देने का सरकार का फैसला इस क्षेत्र को शांत करने में विफल रहा। खबर के अनुसार, 40 किलोग्राम आटे की सब्सिडी दर 3,100 पाकिस्तानी रुपये से कम करके 2,000 पाकिस्तानी रुपये कर दी गई है। खबर के अनुसार 100, 300 और 300 यूनिट से अधिक के लिए बिजली के दाम घटाकर क्रमश: तीन रुपये, पांच रुपये और छह रुपये प्रति यूनिट कर दिए गए हैं।

पीओके भारत का है, रहेगा और उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को विपक्षी ‘‘इंडिया’’ गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का है, रहेगा और उसे लेकर रहेंगे। बिहार के सीतामढ़ी और मधुबनी में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ये कांग्रेस वाले, ये फारूक अब्दुल्ला हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगिए, उनके पास (पाकिस्तान के पास) एटम बम है। अरे राहुल बाबा, आपको डरना है तो डरिए पाकिस्तान से, एटम बम से, यह 140 करोड़ (लोगों) का महान भारत है, वह किसी से नहीं डरता। मैं आज सीता माता की धरती पर कहकर जाता हूं, पीओके भारत का है, रहेगा और वह हम लेकर रहेंगे ।’’

Previous Post

शराब घोटाले में ईडी का बड़ा ऐक्शन, पहली बार केजरीवाल को बनाया आरोपी

Next Post

प्रशांत किशोर से मिले पप्पू यादव, लोकसभा चुनाव के बीच बिहार का सियासी पारा हाई

Next Post
प्रशांत किशोर से मिले पप्पू यादव, लोकसभा चुनाव के बीच बिहार का सियासी पारा हाई

प्रशांत किशोर से मिले पप्पू यादव, लोकसभा चुनाव के बीच बिहार का सियासी पारा हाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया
  • “नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त
  • भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
  • धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In