प्रतापगढ़:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नाटकबाजी, जुमलेबाजी को देश की जनता समझ गई है। अब जवाब देने का समय आ गया है, इस बार भाजपा की सरकार बनने वाली नहीं है। प्रतापगढ़ संसदीय संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र के समर्थन में विश्वनाथ गंज कस्बे के पास आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि ब्राह्मणों पर सरकार ने बहुत अत्याचार किया है। इस सरकार ने गरीबों मजदूरों और व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है। चुनावी घोषणा पत्र जुमला होता है। जिसे कोई भी पार्टी कभी भी अमल में नहीं लाती है। इसलिए हम चुनावी घोषणापत्र में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास नहीं करते हैं।
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनको भी मुफ्त राशन मिल रहा है उसे मोदी सरकार अपनी जेब से नहीं देती है। यह संघ और भाजपा की जेब से नही खर्च होता है। केंद्र की सरकार संविधान व आरक्षण की विरोधी है। मायावती ने कहा कि बसपा बिना गठबंधन के दमदारी से चुनाव लड़ रही है, बसपा ने सर्वसमाज की भागीदारी टिकट बंटवारे में करते हुए सबका सम्मान किया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र द्वारा देश में पिछले कुछ समय से अति गरीब परिवारों को स्थाई तौर पर फ्री में जो थोड़ी सी खाद्य सामग्री या राशन आदि दिया जा रहा उससे गरीबों का स्थाई तौर पर भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होता है तो बीजेपी एण्ड कंपनी के लोग गांव-गांव और शहर की बस्तियों में जाकर जो गरीब लोग हैं उन्हें कहते हैं कि बीजेपी ने आपको फ्री में राशन दिया है आप इसके बदले बीजेपी को वोट दीजिए, ये बिल्कुल सही नहीं, बिल्कुल गलत है। इसमें रत्ती भर सच्चाई नहीं क्योंकि फ्री राशन बीजेपी या आरएसएस की जेब से नहीं बल्कि जनता के टैक्स के पैसे से दिया जा रहा है। जिस पर गरीबों का अधिकार है, बीजेपी या आरएसएस का अधिकार या मेहरबानी नहीं है।
मतदाताओं को इससे अगाह करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों की यह जटिल समस्या देश में हर हाथ को काम देने से ही दूर हो सकती है, जिसकी तरफ हमारी सरकार बनी तो विशेष ध्यान देगी। कहा कि देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से जनता दुखी और परेशान है। सरकार बनी तो आर्थिक नीतियो में तब्दीली कर इसे दूर किया जाएगा।
धर्म की आड़ में पिछले कुछ वर्षों से खास तौर से मुस्लिम समाज के लोगों का द्वेश की भावना जो शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है उसे भी जरूर रोका जाएगा। कहा कि जब यूपी में हमारी सरकार थी तो इस दिशा में हमने काफी कुछ करके दिखाया है। कहा कि हमने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता आदि न देकर रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराए थे। यह काम अब ठंडे में पड़े हैं केंद्र सरकार बनने पर इसे भी प्राथमिकता दी जाएगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

