• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय सेना ने अग्निवीरों की पहली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही सेना

May 23, 2024
टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

June 4, 2026
सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

June 4, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल

June 4, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही सेना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय सेना ने अग्निवीरों की पहली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

representative picture

Agniveer Army: भारतीय सैन्य सेवाओं में भर्ती की नई व्यवस्था अग्निपथ योजना में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर सरकार या सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खबरें हैं कि सेना एक आंतरिक सर्वे करा रही है, जिसमें अग्निवीरों से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। इसका मकसद भर्ती प्रक्रिया पर योजना के असर को जानना है। संभावनाएं हैं कि सर्वे इस महीने के अंत तक खत्म हो सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सेना एक आंतरिक सर्वे करा रही है, जिससे मिलने वाली जानकारी के आधार पर आने वाली सरकार के सामने योजना में कुछ बदलाव की सिफारिशें की जा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि सेना के सर्वे में अग्निवीरों, भर्ती और ट्रेनिंग स्टाफ समेत सभी हितधारकों से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं।

अखबार से बातचीत में अधिकारियों ने कहा कि हर समूह के जवाबों को इस महीने के अंत तक जुटाया जाएगा। इसके बाद आंकलन के लिए अगली प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि करीब 10 सवाल तैयार किए गए हैं, जो सर्वे में शामिल लोगों से पूछे जाने हैं।

क्या पूछा जाएगा
रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती करने की प्रक्रिया में शामिल लोगों को यह बताना होगा कि अग्निवीर सेना में क्यों शामिल होंगे। साथ ही यह जानकारी भी देनी होगी कि वह सेना का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्साहित हैं। इसके अलावा उन्हें आवेदक कैसे हैं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक ऑनलाइन एंट्रेस एग्जाम को लेकर किस तरह की प्रक्रियाएं दे रहे हैं, जैसी जानकारियां भी देनी होंगी।

खास बात है कि रिक्रूटमेंट में शामिल लोगों को यह भी बताना होगा कि योजना के लागू होने के बाद सेना में भर्ती पर कुल क्या असर पड़ा है। इससे जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे।

अग्निवीरों और पुराने सैनिक
रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिट और सब यूनिट कमांडरों को अग्निवीरों और इस योजना से पहले आए सैनिकों के प्रदर्शन पर भी फीडबैक देना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि उन्होंने अग्निवीरों में कौन सी सकारात्मक या नकारात्मक बातों को देखा है। खबर है कि इन जानकारियों के आधार पर सेना योजना में कुछ बदलावों की सिफारिश कर सकती है।

अग्निपथ योजना
जून 2022 में सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत सैन्य सेवाओं में चार साल के लिए भर्ती की जाएगी। 4 सालों का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 फीसदी अग्निवीर अपनी इच्छासे सेवाओं में शामिल होने के लिए आवेदन दे सकते हैं। खास बात है कि योजना लागू होने के बाद से ही इसपर सियासी चर्चाएं भी जारी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी यह मुद्दा बना है।

Previous Post

7 लाख में ही सरकार बेचेगी जमीन, 30 हजार फ्लैट भी बनेंगे; एनसीआर में घर बनाने का बंपर मौका

Next Post

बांग्लादेश MP मर्डर की उलझी गुत्थी, शव नहीं मिला; 2 बड़े बैग दिखे

Next Post
खाल उतारी और नोच डाला मांस, दोस्त ने ही कसाई से करवाई सांसद की हत्या

बांग्लादेश MP मर्डर की उलझी गुत्थी, शव नहीं मिला; 2 बड़े बैग दिखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास
  • सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल
  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In