• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खाल उतारी और नोच डाला मांस, दोस्त ने ही कसाई से करवाई सांसद की हत्या

बांग्लादेश MP मर्डर की उलझी गुत्थी, शव नहीं मिला; 2 बड़े बैग दिखे

May 23, 2024
प्रणित मोरे ने विवाद पर मांगी माफी, बोले— “गलती हुई, मुझे एक और मौका दीजिए”

प्रणित मोरे ने विवाद पर मांगी माफी, बोले— “गलती हुई, मुझे एक और मौका दीजिए”

June 13, 2026
असम: वायुसेना विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग, जांच शुरू

असम: वायुसेना विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग, जांच शुरू

June 13, 2026
युद्ध का स्वरूप बदल चुका है, तकनीक और स्मार्ट वर्क जरूरी: राजनाथ सिंह

युद्ध का स्वरूप बदल चुका है, तकनीक और स्मार्ट वर्क जरूरी: राजनाथ सिंह

June 13, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी 17 जून से कोटा में शुरू करेंगे छात्र संवाद अभियान

June 13, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

वैवाहिक तनाव और रिश्तों के दबाव में बढ़ते पुरुष आत्महत्या के मामले, चिंता बढ़ी

June 13, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी दरें यथावत, देशभर में कीमतों में स्थिरता

June 13, 2026
भारत की रक्षा शक्ति को ऐतिहासिक मजबूती, DRDO के तीन सफल मिसाइल परीक्षण

भारत की रक्षा शक्ति को ऐतिहासिक मजबूती, DRDO के तीन सफल मिसाइल परीक्षण

June 13, 2026
100 करोड़ के भूमि घोटाले पर बड़ा एक्शन, सपा नेता सहित कई लोगों पर केस

100 करोड़ के भूमि घोटाले पर बड़ा एक्शन, सपा नेता सहित कई लोगों पर केस

June 13, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार

June 13, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ी मुसीबत; उत्तर भारत में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी

June 13, 2026
अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात छापा, बंगाल की सियासत में भूचाल

अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात छापा, बंगाल की सियासत में भूचाल

June 13, 2026
टीएमसी में बगावत के पीछे भाजपा सांसद सी.एम. रमेश का नाम, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

टीएमसी में बगावत के पीछे भाजपा सांसद सी.एम. रमेश का नाम, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

June 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बांग्लादेश MP मर्डर की उलझी गुत्थी, शव नहीं मिला; 2 बड़े बैग दिखे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
1
खाल उतारी और नोच डाला मांस, दोस्त ने ही कसाई से करवाई सांसद की हत्या

कोलकाता। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की भारत में हुई हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को ढाका में उनकी हत्या की जानकारी तो दी थी, लेकिन अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। इस कांड में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा था कि सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे। यहीं एक घर में योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी गई।

हत्या के पीछे के मकसद और हत्यारे का पता लगाने के लिए भारत और बांग्लादेश की पुलिस मिलकर काम कर रही है। इस केस की जांच अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के मुताबिक होगी। बंग्लादेशी गृह मंत्री ने यह भी कहा था कि इस मर्डर में उनके देश के लोग शामिल हैं।

बैग में भरकर ले गए शव?
बिधाननगर और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, एसटीएफ और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम बुधवार सुबह तलाशी लेने के लिए न्यू टाउन फ्लैट पर पहुंची थी। यहां उन्हें खून के धब्बे तो मिले लेकिन वहां शव नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में अनार को 13 मई को दो पुरुषों और एक महिला के साथ परिसर में प्रवेश करते हुए देखा गया, लेकिन बाहर निकलते नहीं देखा गया। दोनों पुरुषों और महिला को 13 से 15 मई के बीच अलग-अलग समय पर बाहर निकलते देखा गया। उनमें से दो को बड़े बैग के साथ निकलते देखा गया।

फ्रिज में खून के धब्बे
एक अधिकारी ने कहा, “फ्लैट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर था। रेफ्रिजरेटर की सब्जी की ट्रे में खून के धब्बे पाए गए। केवल फोरेंसिक जांच से ही यह पता लग सकता है कि खून के धब्बे किसके थे।”

आपको बता दें कि अनवारुल अजीम अनार अवामी लीग पार्टी से तीन बार सांसद रह चुके थे। वह 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और उत्तरी कोलकाता के सिंथी स्थित अपने घर में अपने सहयोगी गोपाल विश्वास के साथ रहे थे।

13 मई से लापता थे सांसद
बिस्वास के मुताबिक, वह अगले दिन मेडिकल जांच के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके दो दिनों के बाद बांग्लादेश में बिस्वास और अजीम की बेटी को अजीम का मैसेज मिला। मैसेज में काम के सिलसिले में दिल्ली में होने की बात लिखी थी। अगले 48 घंटों में उनसे कोई संपर्क नहीं होने के बाद बिस्वास ने 18 मई को बारानगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

20 मई को विदेश मंत्रालय के एक इनपुट में कहा गया कि सांसद की संभवतः हत्या कर दी गई है। बिधाननगर पुलिस ने बुधवार को कहा कि सांसद की न्यू टाउन में एक्वाटिका के पास डुप्लेक्स फ्लैट वाली सोसाइटी में हत्या कर दी गई। यह फ्लैट पश्चिम बंगाल के उत्पाद शुल्क विभाग के कर्मचारी संजीब घोष का है। उन्होंने एक अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां को किराए पर दिया था।

Previous Post

अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही सेना

Next Post

उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

Next Post
उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

Comments 1

  1. Pingback: बांग्लादेशी सांसद के कत्ल में महिला भी, टुकड़े कर डाले; सब बता रहे किलर - ON THE DOT

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रणित मोरे ने विवाद पर मांगी माफी, बोले— “गलती हुई, मुझे एक और मौका दीजिए”
  • असम: वायुसेना विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग, जांच शुरू
  • युद्ध का स्वरूप बदल चुका है, तकनीक और स्मार्ट वर्क जरूरी: राजनाथ सिंह
  • राहुल गांधी 17 जून से कोटा में शुरू करेंगे छात्र संवाद अभियान
  • वैवाहिक तनाव और रिश्तों के दबाव में बढ़ते पुरुष आत्महत्या के मामले, चिंता बढ़ी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In