• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

May 23, 2024
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ा करने में बाधा बन रहे 18 धार्मिक स्थल जिसमें मंदिर, मस्जिद और जैन तीर्थ स्थल के साथ 32 मकान के गलियारे भी हैं, तोड़े जाएंगे। इसके लिए गुरुवार सुबह 5 बजे से ही प्रशासनिक अमला नगर निगम की टीम के साथ पहुंच गया और धार्मिक स्थलों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मस्जिद के कुछ हिस्से को गिराने को लेकर मुस्लिम महिलाएं विरोध में सड़क पर बैठ गईं। प्रशासन के समझाने के बाद महिलाएं सड़क से हटीं। वहीं जैन समाज के लोगों ने प्रभावित हिस्से को खुद ही हटाना शुरू कर दिया। बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया था और बड़े आंदोलन की चेतावनी है।

उज्जैन शहर में केडी गेट से इमली चौराहा तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसमें मंदिर-मस्जिद के साथ ही जैन मंदिर सहित 32 मकान बाधा बन रहे थे। नगर निगम ने इन सभी को पहले ही नोटिस देकर हटाने की बात रखी थी। मामले को लेकर राजनीति भी हुई। कांग्रेस इसके विरोध में आ गई और आंदोलन की चेतावनी दे डाली। बता दें कि केडी गेट से लेकर इमली चौराहा तक जून 2023 में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। इसमें 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद, 2 जैन मंदिर आड़े आ रहे हैं। इसके साथ ही 32 मकानों की गैलरी और आगे के हिस्से भी मार्ग को प्रभवित कर रहे हैं।

एक दिन पहले मुनादी के बाद लगाए बेरिकेट

प्रभावित हिस्सों को हटाने के लिए गुरुवार सुबह 5 बजे से ही नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई।  प्रसासन ने एक दिन पहले ही बुधवार को मार्ग का निरीक्षण किया था। मुनादी भी करवाई गई। देर शाम तक अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर लगाने के लिए बैरिकेड्स भिजवा दिए थे। लोगों को सुबह घर के बाहर निगम और पुलिस का अमला दिखा तो वे विरोध करने लगे। आधे घंटे की कोशिश के बाद अधिकारी लोगों को समझाने में कामयाब रहे।

अल सुबह शुरू कर दी गई कार्रवाई  

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। मकानों के प्रभावित हिस्सों को गुरुवार अल सुबह प्रशासन की टीम हटाने पहुंची। मुस्लिम समाज के लोग इसके विरोध में उतर आए। महिलाएं मस्जिद के सामने ही सड़क पर बैठ गईं। नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, एडीएम अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी जयंत राठौर सहित तीन सीएसपी और चार थानों के टीआई मौके पर पहुंचे। नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाया।

समाज के लोगो के साथ खुद हटाने लगे व्यवस्थापक

प्रसासन द्वारा समझाने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मस्जिद के हिस्से को गिराने का निर्णय लिया। नयापुरा स्थित श्वेतांबर समाज के जैन मंदिर के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया जैन समाज के लोगों ने शुरू करवा दिया है। इसी तरह कामदारपुरा की मस्जिद के प्रभावित हिस्से को भी व्यवस्थापक खाली करवाने में लगे थे। उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। कुछ लोगों का विरोध सामने आया था। समझाने पर वे लोग मान गए। इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा होना है। मार्ग में बाधा बन रहे 38 धार्मिक स्थलों के साथ मकान को चिन्हित किया है जिसे हटाने की कार्रवाई जारी है।

Previous Post

बांग्लादेश MP मर्डर की उलझी गुत्थी, शव नहीं मिला; 2 बड़े बैग दिखे

Next Post

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

Next Post
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना
  • ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”
  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In