• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

May 23, 2024
‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका

‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका

June 15, 2026
समता और अहिंसा महाव्रत की पालना में रखें पूर्ण जागरूकता : महातपस्वी महाश्रमण

यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण

June 15, 2026
नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

June 15, 2026
परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

June 15, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची

June 15, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल

June 15, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नूंह की मस्जिद में मौलवी बनकर छिपा था संदिग्ध, भिवाड़ी से गिरफ्तारी

June 15, 2026
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

June 15, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

पार्टी छोड़ने की किसी को खबर नहीं थी: संदीप पाठक पर संजय सिंह

June 15, 2026
एनकाउंटर

साधु मिलन दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

June 15, 2026
अमेरिकी मिशनरी संगठन पर यूएपीए के तहत मामला, नक्सल फंडिंग और धर्मांतरण के आरोप

अमेरिकी मिशनरी संगठन पर यूएपीए के तहत मामला, नक्सल फंडिंग और धर्मांतरण के आरोप

June 15, 2026
युद्ध से समझौते तक: 14 बिंदुओं पर बनी अमेरिका-ईरान सहमति

युद्ध से समझौते तक: 14 बिंदुओं पर बनी अमेरिका-ईरान सहमति

June 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी

पुणे: 2 करोड़ 44 लाख रुपए की पोर्शे कार, दिमाग की नसों तक उतरा शराब का नशा और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…। 18 मई 2024 की रात तकरीबन 2 बजे का वक्त रहा होगा। पुणे के कल्याणीनगर इलाके में लोग गहरी नींद के आगोश में थे। उसी दौरान ये कार बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मारती है। टक्कर भी इतनी जबरदस्त कि बाइक पर पीछे बैठी लड़की हवा में उछलते हुए कई फीट दूर जाकर गिरती है। बाइक चला रहा शख्स भी एक दूसरी कार से जा टकराता है। दोनों मौके पर ही दम तोड़े देते हैं। सड़क पर एक शोर मचता है और मौके पर मौजूद लोग कार को घेर लेते हैं।कार चलाने वाला पकड़ा जाता है। तफ्तीश होती है, तो पता चलता कि कार को पुणे के एक नामी बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के वक्त वो पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। वहीं, मरने वालो में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के अनीश अवधिया और जबलपुर की अश्विनी कोष्टा थीं। दोनों आईटी इंजीनियर थे और हादसे वाली रात एक पार्टी से लौट रहे थे। अब क्योंकि, कार को चलाने वाला आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बहुत हल्की शर्तों पर जमानत मिल जाती है। इसके बाद सियासी हंगामा मचता है और आरोपी की जमानत रदद् कर दी जाती है।

2021 में सुरेंद्र अग्रवाल ने ली छोटा राजन की मदद

इस मामले में अभी तफ्तीश चल ही रही थी कि सामने आता है आरोपी के परिवार का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन। जी हां, चौंकिए मत। ऐसा हम नहीं, बल्कि सीबीआई की वो चार्जशीट कह रही है, जिसमें आरोपी नाबालिग के दादा का नाम है। चार्जशीट के मुताबिक, बात साल 2021 की है, जब आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल का अपने भाई आरके अग्रवाल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को निपटाने के लिए सुरेंद्र अग्रवाल ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से मदद मांगी और बदले में उसे सुपारी भी दी। इसके बाद छोटा राजन के गुर्गों ने आरके अग्रवाल के दोस्त अजय भोसले पर फायरिंग की, जिसमें उनका ड्राइवर घायल हुआ।

विजय तांबट से मिलने बैंकॉक भी गए सुरेंद्र अग्रवाल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट बताती है कि इस मामले में शुरुआत में पुणे के बंड गार्डन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। सुरेंद्र अग्रवाल और छोटा राजन के ऊपर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा। बताया जाता है कि सुरेंद्र अग्रवाल छोटा राजन के गुर्गे विजय पुरुषोत्तम साल्वी उर्फ विजय तांबट से मिलने के लिए बैंकॉक भी गए थे। आपको यहां बता दें कि फिलहाल सीबीआई ने छोटा राजन से जुड़े सभी मामलों को एक साथ मिला दिया है। वहीं, सुरेंद्र अग्रवाल का मामला 2021 से राजन के साथ-साथ चल रहा है।

चार्जशीट फाइल होने तक नहीं हुई गिरफ्तारी

सुरेंद्र अग्रवाल के मामले की तफ्तीश करने वाले अधिकारियों का आरोप है कि इस केस की शुरुआत में पुणे पुलिस की ओर से जानबूझकर गंभीर चूक करने के संकेत मिले हैं। इस मामले में छोटा राजन और उसके गुर्गों का सीधे तौर पर हाथ था। इसके बावजूद पुणे पुलिस ने केस में मकोका लागू नहीं किया। अधिकारियों के मुताबिक, सुरेंद्र अग्रवाल को चार्जशीट फाइल होने तक कभी गिरफ्तार ही नहीं किया गया। इसके अलावा एफआईआर भी आईपीसी की सामान्य धाराओं में दर्ज की गई। सुरेंद्र अग्रवाल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Previous Post

उज्जैन में बुलडोजर ऐक्शन पर तनाव, मस्जिद बचाने सड़क पर बैठीं महिलाएं

Next Post

पीटरसन की कोहली को ‘विराट’ सलाह, अगर ट्रॉफी जीतनी है तो RCB का साथ…

Next Post
केविन पीटरसन की कोहली को 'विराट' सलाह, अगर IPL ट्रॉफी जीतनी है तो छोड़ना होगा आरसीबी का साथ...

पीटरसन की कोहली को 'विराट' सलाह, अगर ट्रॉफी जीतनी है तो RCB का साथ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका
  • यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण
  • नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल
  • परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन
  • महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In